गिरिडीह…बिहार में हाल ही में सिमरी थाना क्षेत्र के बिठौली चौक पर कांग्रेस से जुड़े एक कार्यक्रम में रिजवी उर्फ़ राजा नामक व्यक्ति द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया। इस घटना के बाद बिहार समेत अन्य राज्यों में भारतीय जनता पार्टी इसका विरोध कर रही है। इसी क्रम में गिरिडीह में भी विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस के खिलाफ नारेबाज़ी की। इस अवसर पर जमुआ विधायक डॉ. मंजू कुमारी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रधानमंत्री के प्रति इस प्रकार की भाषा का प्रयोग न केवल लोकतांत्रिक परंपराओं के विरुद्ध है, बल्कि यह देश की गरिमा को भी ठेस पहुंचाने वाला है। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस पार्टी ऐसे नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई नहीं करती है, तो आने वाले दिनों में विरोध और तेज़ किया जाएगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


