झारखंड …झारखंड में बढ़ते किडनी रोग के मामलों को देखते हुए झारखंड सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने घोषणा की है कि रांची में 2200 बेड का एक विश्वस्तरीय किडनी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनाया जाएगा। इस अस्पताल में किडनी प्रत्यारोपण (किडनी ट्रांसप्लांट) सहित तमाम अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह अस्पताल ऑस्ट्रेलिया की कंपनी Austin Hospital & Services और झारखंड सरकार के सहयोग से बनाया जाएगा।स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि Austin कंपनी के सीईओ आंद्रेई कोल्मोगोरोव झारखंड में निवेश के लिए सहमत हो गए हैं। उन्होंने कहा है कि इस परियोजना को राजनीति से दूर रखा जाएगा और उद्देश्य सिर्फ बेहतर स्वास्थ्य सेवा देना होगा। फिलहाल झारखंड सरकार मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत किडनी, लीवर और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए 15 लाख रुपये तक की सहायता दे रही है। इसके साथ ही राज्य के कई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में हेमोडायलिसिस की सुविधा भी शुरू की जा चुकी है। अब सरकार की योजना किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा राज्य में ही शुरू करने की है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह अस्पताल झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे पूर्वी भारत के लोगों के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा है कि यह मेरे निरंतर प्रयासों और आप सभी के आशीर्वाद का परिणाम है कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में झारखंड एक नई क्रांति की ओर बढ़ रहा है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


