रामगढ़। कोयला तस्करी की खबर मीडिया में आने के बाद कारोबार का नया जादूगर मुरारी बौखला गया है। खबर छपने के बाद अपनी पहुंच पैरवी का धौंस दिखा रहा है। अपने गुर्गों को आराम से काम करने का सलाह दे रहा है। गुर्गों को आश्वस्त करा है कि उसके कारोबार पर हाथ डालने की हिम्मत फिलहाल जिला में किसी पास नहीं है। इसलिए खुलकर कारोबार करने का सलाह दे रहा है।
कौन दे रहा है मुरारी को संरक्षण
मीडिया में खबर आने के बाद अवैध कारोबार का नया जादूगर मुरारी की बोली आसमान छू रहा है। अवैध कारोबार करने के बावजूद उसका मनोबल बढ़ने के कारण सवाल उठता है कि आखिर उसके ऊपर हाथ किसका है। वह पूरे सिस्टम को चैलेंज कर रहा है। इसके बावजूद अवैध कारोबार कर रहा है। इससे स्पष्ट होता है कि उसके ऊपर कोई बड़ा हाथ है। इसलिए पूरी ताक़त से कारोबार कर रहा है। हालांकि इसका भी खुलासा “खबर बोल” पर जल्द करेंगे।
कारोबार पर थोड़ा भी असर हुआ तो पूरे जिला में मचेगी खलबली
इधर कारोबार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मीडिया खबर आने के बाद मुरारी नामक आदमी में बौखलाहट स्पष्ट दिख रहा है।
रात हो या दिन खबर बोल ही जप रहा है। इधर-उधर कहते फिर रहा है कि हमारा कारोबार पर हाथ लगाने वाला कोई माई का लाल नहीं है। कारोबार पर थोड़ा भी असर हुआ तो पूरे जिला में खलबली मच जाएगी।
आँका के भरोसे डिंग हाक रहा है कारोबार का नया जादूगर “मुरारी”
सूत्रों ने बताया कि उसे अपने आँका पर पूरा भरोसा है। उसके दम पर ही मुरारी खूब डिंग हाक रहा है। कहते फिर रहा है कि मेरे आँका का पहुंच काफी लंबी और ऊपर तक है। इसलिए मेरे कारोबार को छेड़ने वाला फिलहाल कोई नहीं है। अगर मेरे कारोबार पर असर पड़ा तो सिस्टम के साथ छेड़छाड़ कर दिया जाएगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि अवैध कारोबारी का दावा कितना कारगर है।


