रांची-झारखंड हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस नवनीत कुमार ने मंगलवार को झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ ली. झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. राजभवन के दरबार हॉल में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं सीएम हेमंत सोरेन ने नवनियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं.झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति नवनीत कुमार की झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति संबंधी अधिसूचना का वाचन किया. इसके बाद राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी ने हाईकोर्ट से सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति नवनीत कुमार को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया. शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं.शपथ ग्रहण समारोह में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड विधानसभा की सदस्य कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल समेत भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं पुलिस सेवा के पदाधिकारी समेत अन्य मौजूद थे.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


