समाजवादी पार्टी के सुप्रीमों अखिलेश यादव पहुंचे चितरपुर, कांग्रेस नेता शहजादा अनवर सहित सभी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
रजरप्पा : प्रिंस वर्मा
समाजवादी पार्टी के सुप्रीमों सह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को नेमरा से वापस लौटने के दौरान चितरपुर बाजार टांड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। उनके साथ झारखंड के श्रम नियोजन मंत्री संजय यादव व पूर्व मंत्री बंधु तिर्की मौजूद थे। यहां पहुंचने पर उनका स्वागत कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर द्वारा बुके देकर व साफा पहनाकर किया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि स्व शिबू सोरेन झारखंड सहित पूरे देश के नेता थे। उन्होंने आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक व शोषितों को आगे बढाने का काम किये हैं। उनकी मृत्यु से पूरा देश मर्माहत है। उनके आदर्शों को अपनाते हुए हेमंत सोरेन झारखंड को खुशहाल, समृद्ध व विकसित राज्य बनाने में जुटे हुए हैं। लेकिन भाजपा और संघी नेता लोग उन्हें रोकने का काम कर रहे हैं। आने वाले दिनों में देश की जनता यूपी सहित पूरे देश से भाजपा और संघी नेताओं को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। 2024 में थोड़ी कमी रह गई है। लेकिन आने वाले चुनावों में जनता उन्हें सबक सिखाने का काम करेंगे। थोड़ी देर रुकने के बाद वे वापस रांची लौट गए। मौके पर कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी, कुर्बान अंसारी, हाजी अख्तर आजाद, जकाउल्लाह, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष जोया परवीन, प्रकाश करमाली, जनार्दन पाठक, फ़िरोज अंसारी, एहसान उल्लाह, मो साजिद, इनाम अंसारी, उत्तम पटवा, सनाउल्लाह , नेपाल यादव, वाज अनवर, राशीद अनवर, फैयजुल होदा, कयामुद्दीन, राजिक भंडारी, हाजी अलाउद्दीन सहित कई मौजूद थे।


