रांची..पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपाई सोरेन ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग को खुली चुनौती दी है। उन्होंने ऐलान किया है कि रिंम्स टू की जमीन पर 24 अगस्त को वो हल चलाएंगे अगर किसी में हिम्मत है तो रोक कर दिखा ले। दरअसल विश्व आदिवासी दिवस पर गमहरिया स्थित रामचंद्रपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि चंपाई सभा को संबोधित कर रहे थे उसी दौरान उन्होंने इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा ब्रिटिश हुकुमत से अलग झारखंड राज्य की लड़ाई में हमारे जैसे सैकड़ों लोगों ने कुर्बानियां दी। दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने महाजनी प्रथा के खिलाफ लड़ाई लड़ी। आज महाजन तो नहीं रहे लेकिन उनकी जगह बिल्डरों ने ले ली। उन्होंने कहा कि अगर नये रिम्स की आवश्यकता है तो किसी और जगह उसे बनाया जाए। आदिवासियों से उनकी खेतीहर जमीन ना छीनी जाए।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


