Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#Trending»सेहत पर डाका, एक्शन में फूड सेफ्टी विभाग: मिलावटी दूध के कारोबारियों के खिलाफ रामगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज, किसपर हुआ मामला दर्ज, पढ़े खबर
#Trending

सेहत पर डाका, एक्शन में फूड सेफ्टी विभाग: मिलावटी दूध के कारोबारियों के खिलाफ रामगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज, किसपर हुआ मामला दर्ज, पढ़े खबर

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरAugust 3, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

मुख्य कारोबारी, रॉबिन होटल के मालिक, टैंकर और पिकअप वैन के चालक और मालिक पर मामला दर्ज

रामगढ़। जिले में मिलावटी दूध का कारोबार करने वाले पूरे सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई हुई है। 30 हजार लीटर दूध से भरा टैंकर जब पकड़ा गया तो उसके मुख्य कारोबारी का भी पता लगा लिया गया। इस मामले में रामगढ़ के प्रभारी अंचल निरीक्षक शुभम कुमार के द्वारा शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

इन लोगों पर हुआ मुकदमा, जाँच में और भी होंगे खुलासे

इस प्राथमिकी में मुख्य कारोबारी हजारीबाग जिले के इचाक थाना क्षेत्र अंतर्गत सिजाव गांव निवासी बालदेव यादव, रॉबिन होटल के मालिक राजकुमार उर्फ रोबिन के अलावा टैंकर और पिकअप वैन के मालिक और ड्राइवर को अभियुक्त बनाया गया है। प्राथमिकी में कहा गया है कि दूध लदे टैंकर पीबी 11 सीएम 3311 को रोक कर रॉबिन होटल के परिसर में ही मिलावट की जा रही थी। उसमें पानी के अलावा केमिकल भी मिलाया जा रहा था। सूचना पर जब खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के साथ छापेमारी की गई तो मिलावट करने वाले सभी लोग भाग खड़े हुए।

जांच के लिए स्टेट फूड लैबोरेट्री नामकुम रांची भेजा गया सैंपल

जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने दो सैंपल लिए जिसे जांच के लिए स्टेट फूड लैबोरेट्री नामकुम रांची भेजा गया। जांच के दौरान यह भी स्पष्ट हुआ कि दूध के टैंकर में ओमफेड का सील लगा हुआ था। जिसे तोड़कर दूध निकालने के बाद पुन उसपर सील कर दिया जाता है। रॉबिन होटल में पिकअप वैन संख्या जेएच 01 में 6689 में 3000 लीटर दूध निकल गया था। जिसके बदले टैंकर में बनी और केमिकल मिलाया गया था। यह पूरा कारोबार हजारीबाग के रहने वाले बालदेव यादव के इशारे पर हो रहा था। जो टैंकर उड़ीसा से निकलकर मध्य प्रदेश जा रहा था उसे बीच में ही खाली कराया जा रहा था। इस मामले में रामगढ़ थाना कांड संख्या 205/25 के तहत मामला दर्ज की गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

दूधमटिया बना कोयला तस्करों का सुरक्षित ठिकाना!, रोजाना 25 से अधिक हाईवा कोयला हो रहा पार, भारी मशीनों से अवैध खनन का खेल जारी, पढ़े पूरी खबर

June 10, 2026

रजरप्पा की बेटी श्रेया पंडा ने रचा इतिहास : 21 की उम्र में बनाया ‘मेड इन इंडिया’ ह्यूमनॉइड रोबोट SIENA, देशभर की लड़कियों के लिए बनीं प्रेरणा पंडा समाज में खुशी की लहर, लोगों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

June 2, 2026

रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : राहुल दुबे गिरोह के 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व जिंदा कारतूस बरामद

May 26, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.