Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#Trending»आफताब अंसारी प्रकरण: डीसी ने बिठाई जांच, छानबीन करने रामगढ़ थाना पहुंचे एसडीओ, क्या क्या हुआ जाँच, पढ़े खबर
#Trending

आफताब अंसारी प्रकरण: डीसी ने बिठाई जांच, छानबीन करने रामगढ़ थाना पहुंचे एसडीओ, क्या क्या हुआ जाँच, पढ़े खबर

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरAugust 3, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रामगढ़। थाना से फरार आफताब अंसारी की मौत के पीछे की वजह हर कोई जानना चाहता है। एक तरफ जहां कांग्रेस पार्टी में अपनी जांच कमेटी बनाई, वहीं दूसरी तरफ रामगढ़ पुलिस विभागीय जांच कर रही है। तीसरी जांच अल्पसंख्यक आयोग की तरफ से भी हो रही है। इन सब के बीच डीसी फ़ैज अक अहमद मुमताज ने भी इस मामले में जांच कराने का निर्णय लिया है। उन्होंने मजिस्ट्रेट के रूप में रामगढ़ एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। डीसी के निर्देश के बाद एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी शनिवार को रामगढ़ थाना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उन सभी बिंदुओं पर तफ्तीश की जिस पर आम जनता सवाल खड़ी कर रही है।

सब इंस्पेक्टर, संतरी और पैंथर से हुई पूछताछ

जिस हाजत से आफताब अंसारी भागने में सफल रहा था उस स्थल का भी मुआयना एसडीओ ने किया। इसके अलावा रामगढ़ थाने के सब इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार से भी उन्होंने पूछताछ की। साथ ही घटना के दिन ड्यूटी पर मौजूद संतरी और पैंथर जवानों से भी उन्होंने जानकारी ली। इसके अलावा वह उस रास्ते से भी गुजरे जिससे आफताब अंसारी के भागने की जानकारी पुलिस के द्वारा दी गई थी। दामोदर नदी में जिस स्थान पर आफताब ने छलांग लगाई थी, वहां भी एसडीओ गए और घटनास्थल का मुआयना किया।

महिला और आफताब के परिजन से भी मिलेंगे एसडीओ

डीसी ने आफताब अंसारी की मौत को लेकर उन सभी बिंदुओं पर जांच करने का निर्देश दिया है, जिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस मामले में एसडीओ उस महिला के घर भी जाएंगे, जिसने आफताब अंसारी पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसके अलावा आफताब अंसारी के परिजनों से मिलकर भी एसडीओ पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी जुटाएंगे। वे बंद लिफाफे में अपनी जांच रिपोर्ट डीसी को सौंपेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

दूधमटिया बना कोयला तस्करों का सुरक्षित ठिकाना!, रोजाना 25 से अधिक हाईवा कोयला हो रहा पार, भारी मशीनों से अवैध खनन का खेल जारी, पढ़े पूरी खबर

June 10, 2026

रजरप्पा की बेटी श्रेया पंडा ने रचा इतिहास : 21 की उम्र में बनाया ‘मेड इन इंडिया’ ह्यूमनॉइड रोबोट SIENA, देशभर की लड़कियों के लिए बनीं प्रेरणा पंडा समाज में खुशी की लहर, लोगों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

June 2, 2026

रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : राहुल दुबे गिरोह के 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व जिंदा कारतूस बरामद

May 26, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.