झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन बाथरूम में फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो गए. इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी. उन्होंने एक्स पर लिखा– हमारे साथी झारखंड के शिक्षा मंत्री श्री रामदास सोरेन जी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. बाथरूम में गिरने के कारण ब्रेन में गंभीर चोट और ब्लड क्लॉट हुआ है. उन्हें शीघ्र ही एयरलिफ्ट कर दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल भेजा जा रहा है. मैं लगातार संपर्क में हूं और उनकी स्थिति की निगरानी कर रहा हूं। जानकारी के अनुसार, रामदास सोरेन के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं. उन्हें पहले जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


