Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#Trending»दूध में मिलावट:हज़ारों लीटर दूध सड़कों पर बहा, देखने के लिए जुटी भीड़, पढ़े क्या है मामला
#Trending

दूध में मिलावट:हज़ारों लीटर दूध सड़कों पर बहा, देखने के लिए जुटी भीड़, पढ़े क्या है मामला

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरAugust 1, 20253 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रक्षा बंधन से पहले सेहत से खिलवाड़, पुलिस ने किया खुलासा

रामगढ़। सावन का महीना और रक्षाबंधन त्यौहार का बाजार पूरी तरीके से गर्म है। रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने के लिए बहने अपने भाइयों को राखी के साथ-साथ मिठाइयां भी भेज रही हैं। यह सिलसिला पिछले कई दिनों से अनवरत जारी है। अभी भी भाइयों से दूर रहने वाली बहने एडवांस में मिठाई खरीद कर भाइयों को कोरियर कर रही हैं। लेकिन उन्हें नहीं पता है कि वे जिस मिठाई से अपने भाई का मुंह मीठा करने वाली है, वह उनकी सेहत भी खराब कर सकता है। सबसे बड़ी बात यह है कि झारखंड और बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश जैसे बड़े भूभाग में उड़ीसा से दूध पहुंचाने की बात की जा रही है। बाजार में दूध की डिमांड इतनी है कि उड़ीसा से इन इलाकों में टैंकर से दूध भेजा जा रहा है। लेकिन यह दूध और गाय भैंस का नहीं बल्कि गंदे पानी, केमिकल और अन्य हानिकारक पदार्थों के मिलावट से तैयार किया गया है।

पंजाब के ट्रांसपोर्टर के बयान से खुला राज

रामगढ़ में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने जब 30 हजार लीटर मिलावटी दूध से लदा टैंकर पकड़ा तो यह पूरा गोरख धंधा भी सामने आ गया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी की टीम और पुलिस को देखकर मिलावट करने वाले लोग फरार हो गए। टीम ने छानबीन की तो पंजाब राज्य के ट्रांसपोर्टर गुरमीत सिंह का नाम सामने आया। पूछताछ के दौरान फोन पर उसने जो बयान दिया उससे यह स्पष्ट हो गया कि त्योहारों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की शुरुआत कई हफ्ते पहले से ही शुरू हो जाती है। गुरमीत ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसका टैंकर पीबी 11 सीएम 3311 उड़ीसा मिल्क फेडरेशन से दूध लेकर उत्तर प्रदेश के लिए चला था। रक्षाबंधन के त्यौहार को लेकर वहां दूध की डिमांड काफी अधिक है। लेकिन रास्ते में टैंकर के ड्राइवर और रामगढ़ में रॉबिन होटल के मालिक के द्वारा 5000 लीटर दूध निकाल कर उसमें केमिकल और अन्य गंदे पदार्थ की मिलावट कर दी गई।

झारखंड में भी बढ़िया दूध के नाम पर मिल रहा नकली उत्पाद

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीप श्री ने कई प्रकार के संदेह जाहिर किए हैं। गुरुवार को उन्होंने कहा है कि दूध से लदा टैंकर उत्तर प्रदेश में खाली होता, इसका कोई पुख्ता प्रमाण नहीं है। टैंकर पर उड़ीसा मिल्क फेडरेशन का मुहर तो लगा है, लेकिन उन्हें जांच के दौरान कोई भी ई वे बिल नहीं मिला है। वह दूध उत्तर प्रदेश के बाजार में खाली होता या झारखंड के विभिन्न जिलों में मिलावट कर उसे खाली किया जाता, यह कह पाना मुश्किल है। त्योहारों का समय है और होटल मालिकों के द्वारा मिलावटी दूध से बने जहरीले उत्पाद बेचने की योजना बनाई जाती है। अक्सर त्योहारों में इसकी जांच होती है, लेकिन आम दिनों में होटल मालिक इसका फायदा उठा लेते हैं। इस बार मिलावटी दूध मिलने के बाद सभी को नष्ट कर दिया गया। साथ ही सभी संदिग्ध लोगों के खिलाफ रामगढ़ थाने में सनहा दर्ज किया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

दूधमटिया बना कोयला तस्करों का सुरक्षित ठिकाना!, रोजाना 25 से अधिक हाईवा कोयला हो रहा पार, भारी मशीनों से अवैध खनन का खेल जारी, पढ़े पूरी खबर

June 10, 2026

रजरप्पा की बेटी श्रेया पंडा ने रचा इतिहास : 21 की उम्र में बनाया ‘मेड इन इंडिया’ ह्यूमनॉइड रोबोट SIENA, देशभर की लड़कियों के लिए बनीं प्रेरणा पंडा समाज में खुशी की लहर, लोगों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

June 2, 2026

रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : राहुल दुबे गिरोह के 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व जिंदा कारतूस बरामद

May 26, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.