Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»कोडरमा की शमा परवीन को गुजरात ATS ने किया गिरफ्तार, ऑनलाइन टेरर मॉड्यूल पर कर रही थी काम
झारखंड

कोडरमा की शमा परवीन को गुजरात ATS ने किया गिरफ्तार, ऑनलाइन टेरर मॉड्यूल पर कर रही थी काम

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJuly 30, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi: कोडरमा की रहने वाली 30 वर्षीय शमा परवीन को गुजरात एटीएस ने मंगलवार को कर्नाटक के बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है. उस पर अलकायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) के लिए युवाओं को ब्रेन वाश करने और भारत में एक आतंकी मॉड्यूल चलाने का आरोप है. शमा परवीन को अलकायदा का भारत में मुख्य कर्ता-धर्ता बताया जा रहा है. जांच एजेंसियों के अनुसार, शमा परवीन पाकिस्तान से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए सीधे संपर्क में थी और कम से कम चार से पांच ऑनलाइन टेरर मॉड्यूल पर काम कर रही थी. सूत्रों ने बताया कि वह पूरे मॉड्यूल को खुद हैंडल कर रही थी, खासकर कर्नाटक में.

गिरफ्तारी और गुजरात पुलिस की सफलता 

गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने इस गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि गुजरात पुलिस ने एक ऑनलाइन आतंकी मॉड्यूल को तोड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है. इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था और उनसे पूछताछ के आधार पर ही शमा परवीन को कर्नाटक से दबोचा गया.22 जुलाई को पकड़े गए आतंकी एक इंस्टाग्राम अकाउंट के संपर्क में थे. यह अकाउंट और इसके तीन अन्य कनेक्टेड अकाउंट्स शमा परवीन बेंगलुरु से चला रही थी. इन अकाउंट्स के काफी फॉलोअर्स थे, और इनके जरिए लड़कों का ब्रेनवॉश किया जाता था. इनका मुख्य मकसद भारत में मजहबी आधार पर हिंसा फैलाना था. शमा परवीन को कर्नाटक की स्थानीय पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया और ट्रांजिट रिमांड पर गुजरात लाया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि शमा कई पाकिस्तानी लोगों के साथ-साथ दूसरे देशों के लोगों के भी संपर्क में थी, जिसकी गहन जांच चल रही है.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.