आफताब अंसारी मामले की जांच करने दामोदर नदी पहुंचे एसपी
घटनास्थल को जांच पड़ताल का अधिकारियों को दिया दिशा निर्देश
रामगढ़। एसपी अजय कुमार मंगलवार को रामगढ़ थाना पहुंचे। रामगढ़ थाना में उपस्थित अधिकारियों के साथ बैठक कर विधि व्यवस्था की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके बाद एसपी अजय कुमार ने थाने को बारीकी से अवलोकन कर कई सुझाव दिया। इसके अलावा हाजत को भी व्यवस्थित करने का निर्देश दिया।
रामगढ़ थाने से अचानक दामोदर नदी पहुंचे एसपी
रामगढ़ थाना निरीक्षण के बाद एसपी अजय कुमार दामोदर नदी पहुंचे। इसके बाद उन्होंने जिस स्थान से आफताब अंसारी ने नदी में छलांग लगाई थी। उस स्थान को बारीकी से अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच पड़ताल करे। ताकि पीड़ित के परिवार को न्याय मिल सके और इसके अलावा कोई निर्दोष मामले में न फंसे।
कौन-कौन थे उपस्थित
एसपी अजय कुमार के साथ पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी,रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, पतरातू सर्किल इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार, यातायात प्रभारी गजेंद्र पांडे, दरोगा उपेंद्र कुमार गुप्ता सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।


