Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»देर से स्कूल पहुंचने पर करवाया 200 बार उठक-बैठक, 4 छात्राएं अस्पताल में भर्ती
झारखंड

देर से स्कूल पहुंचने पर करवाया 200 बार उठक-बैठक, 4 छात्राएं अस्पताल में भर्ती

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJuly 29, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पूर्वी सिंहभूम …पूर्वी सिंहभूम जिले से एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां स्कूल में 4 छात्राओं को देर से पहुंचने पर 200 बार उठक-बैठक करवाया गया, जिसके बाद सभी छात्राओं की तबीयत बिगड़ गयी. आनन-फानन में सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया. वहां छात्राओं की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने सभी को आईसीयू में शिफ्ट कर दिया. यह पूरा मामला कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का है.

5 मिनट देर से स्कूल पहुंची थी छात्राएं

घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि चारों छात्राएं 5 मिनट देर से स्कूल पहुंची थी. देर से आने पर शिक्षक ने चारों को 200 बार उठक-बैठक करने की सजा दी. उठक-बैठक करने के बाद चारों की तबीयत बिगड़ने लगी. पहले छात्राओं ने उल्टी किया और फिर बेहोश हो गयी. चारों 12वीं की छात्राएं हैं, इनमें प्रियंका महतो, अष्टमी महतो, दयावती प्रमाणिक और पूर्णिमा महतो शामिल हैं.

बाहर का खाना खाने से बिगड़ी तबीयत- प्रिंसिपल

स्कूल की प्रिंसिपल रजनी मुर्मू भी छात्राओं का हालचाल जानने अस्पताल पहुंची थी. इस दौरान प्रिंसिपल ने कहा कि बाहर का खाना खाने से बच्चों की तबीयत बिगड़ी है. इधर जिला शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि वह इस घटना की जांच करेंगे. जांच में अगर कोई शिक्षक और स्कूल प्रबंधन दोषी पाये गये, तो उन पर उचित कार्रवाई होगी.

दो छात्राओं ने रखा था व्रत- विधायक

मामले की जानकारी पाकर अस्पताल पहुंचे झामुमो विधायक मंगल कालिंदी ने बताया कि दो छात्राओं ने सोमवार का व्रत रखा था. हालांकि फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है. उन्होंने अस्पताल के अधिकारियों को छात्राओं का खास ख्याल रखने के निर्देश दिया है.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.