Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#Trending»देवघर बस दुर्घटना, मुआवजा का एलान:मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख और घायलों दिए जाएंगे 20-20 हजार रुपये, किसने की मुआवजे की घोषणा, पढ़े खबर
#Trending

देवघर बस दुर्घटना, मुआवजा का एलान:मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख और घायलों दिए जाएंगे 20-20 हजार रुपये, किसने की मुआवजे की घोषणा, पढ़े खबर

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJuly 29, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

देवघर। झारखंड के देवघर में हुए सड़क हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये, जबकि घायलों को 20-20 हजार रुपये दिए जाएंगे।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को इसकी घोषणा की

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। वे देवघर में घायलों का हाल-चाल जानने के बाद इसकी जानकारी दी। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और जिला उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की ओर से सदर अस्पताल और एम्स पहुंचकर सुबह मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास बस दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान चिकित्सकों की निगरानी में इलाजरत सभी घायलों से बातचीत करते हुए उनका कुशलक्षेम जाना और सिविल सर्जन एवं एम्स निदेशक को विशेष ध्यान देने का निदेश दिया, ताकि घायलों को समुचित स्वास्थ्य लाभ मिल सके।

दुर्घटना में कुल 6 मौतें, 24 घायल

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि हादसे में चालक समेत छह (06) श्रद्धालुओं की मौत हुई है और 24 श्रद्धालु घायल हैं। घायलों में से आठ (08) श्रद्धालुओं का एम्स में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि हादसे में मृतकों के परिजनों को आपदा प्रबंधन कोष से एक-एक लाख रुपये और घायलों को 20-20 हजार रुपये बाबा मंदिर कल्याण कोष से मुआवजा के रूप में दिया जाएगा। साथ ही सभी घायलों का निःशुल्क इलाज कराया जा रहा है। सभी तरह की जांच, दवा और इलाज की मुफ्त व्यवस्था करायी जा रही है। घायलों को इलाज के बाद और मृतकों के शवों को उनके घर भेजने की व्यवस्था भी जिला प्रशासन की ओर की जाएगी।मौके पर सिविल सर्जन डॉ. युगल किशोर चौधरी, एम्स के निदेशक डॉ. सौरभ, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, चिकित्सकों की टीम, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी समेत संबंधित विभाग के अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के कर्मी मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

दूधमटिया बना कोयला तस्करों का सुरक्षित ठिकाना!, रोजाना 25 से अधिक हाईवा कोयला हो रहा पार, भारी मशीनों से अवैध खनन का खेल जारी, पढ़े पूरी खबर

June 10, 2026

रजरप्पा की बेटी श्रेया पंडा ने रचा इतिहास : 21 की उम्र में बनाया ‘मेड इन इंडिया’ ह्यूमनॉइड रोबोट SIENA, देशभर की लड़कियों के लिए बनीं प्रेरणा पंडा समाज में खुशी की लहर, लोगों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

June 2, 2026

रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : राहुल दुबे गिरोह के 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व जिंदा कारतूस बरामद

May 26, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.