झारखंड…झारखंड में शराब की दुकानें अब रात 11 बजे तक खुली रहेगी. दुकान सुबह 10 बजे से खुलेगी और रात 11 बजे बंद होगी. मालूम हो फिलहाल राज्य में शराब की दुकानें रात 10 बजे तक ही संचालित होती है. इधर राज्य में नयी उत्पाद नीति के तहत खुदरा शराब दुकानों की लॉटरी को लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. उत्पाद आयुक्त रविशंकर शुक्ला ने कल शनिवार को सभी जिलों के सहायक उत्पाद आयुक्त व पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग की. इसमें सभी जिलों में शराब दुकानों की लॉटरी प्रक्रिया में शामिल होने वाले इच्छुक कारोबारी भी शामिल हुए. सभी व्यापारियों को लॉटरी प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गयी.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


