रामगढ़। थाना से फरार होने के बाद लापता आफताब अंसारी का शव बरामद कर लिया गया है। आफताब का शव रजरप्पा थाना क्षेत्र से बरामद किया गया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम हाउस रामगढ़ लेकर आई है।
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर जुटी भीड़
पोस्टमार्टम हाउस में आफताब का शव लाने की सूचना पर लोगों के भीड़ जुट गए। इसके बाद लोग आपस में आफताब के मौत की चर्चा करने लगे। इधर शव लाने की सूचना पर कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजाद अनवर भी पहुंचे और लोगों को संयमित रहने की बात बोल रहे थे।
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर जुटे कांग्रेस और जेएलकेएम के नेता, जमकर हुई बहस
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पहले से मौजूद कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शाहज़ादा अनवर लोगों को समझा बुझा रहे थे। इसी बीच अचानक जेएलकेएम के
हजारीबाग जिला सहसचिव सफीक अनवर नारेबाजी करने लगे और मुख्यमंत्री को रामगढ़ बुलाने की मांग करने लगे। जिसे देख शाहजादा अनवर ने नारेबाजी का विरोध किया और उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मैयत पर किसी की राजनीति नहीं चलेगी। इसके बाद दोनों नेताओं में जमकर तू तू मैं मैं होने लगा। बाद में आपसी बीच बचाव कर मामले को शांत कराया गया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


