खरसावां : सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां प्रखंड के दलाईकेला गांव में एक नाला में डूबने से 4 की मौत हो गयी. मृतकों में सागर मंडल के 17 वर्षीय पुत्र सिद्धेश्वर मंडल, स्व अर्जुन दास के 20 वर्षीय पुत्र हरिबास दास, पंकज साहू के 20 वर्षीय पुत्र मनोज साहू और वीरेंद्र साहू के 16 वर्षीय पुत्र सुनील साहू शामिल हैं. सभी खरसावां थाना क्षेत्र के दलाईकेला गांव के रहने वाले हैं.स्थानीय लोगों ने बताया कि ये लोग शनिवार को करीब 10 बजे दलाईकेला और जोजोडीह गांव के बीच स्थित नाला पर बने कलवर्ट के पास नहाने गये थे. लगातार बारिश के कारण नाला में बढ़े जल स्तर को ये लोग भांप नहीं सके और सभी डूब गये.नाला में कुछ दूर आगे चारों को अचेत अवस्था में पाया गया. वहां से उठाकर इन्हें आनन-फानन में खरसावां के एक निजी अस्पताल में लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


