Ranchi : झारखंड शराब घोटाला के आरोपी राज्य के वरीय IAS अधिकारी विनय चौबे की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई. इस दौरान न्यायाधीश जस्टिस संजय द्विवेदी की कोर्ट ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) को काउंटर एफिडेविट दायर करने का निर्देश दिया.अब इस मामले में सुनवाई के लिए अदालत ने 1 अगस्त की तारीख निर्धारित की है. कोर्ट ने शुक्रवार को ACB की उस हस्तक्षेप याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें एजेंसी ने अपना शपथपत्र वापस लेने का अनुरोध किया था.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


