Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#Trending»गांधी स्कूल में मसीहा बनकर पहुंचे डीसी, बेहोश हुआ छात्र की बचाई जान, पढ़े खबर
#Trending

गांधी स्कूल में मसीहा बनकर पहुंचे डीसी, बेहोश हुआ छात्र की बचाई जान, पढ़े खबर

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरJuly 24, 20253 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

­जहरीले जीव के काटने से क्लास में बेहोश हुआ 12वीं का छात्र

रामगढ़। डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने जब से पदभार ग्रहण किया है, वे मानवता को बचाने के लिए लगातार पहल कर रहे हैं। उनका मिशन है कि लोग आपातकाल में एक दूसरे की सहायता करें, ताकि उनका जीवन बचाया जा सके। गुरुवार को डीसी खुद मसीहा बनकर गांधी स्मारक 10 प्लस 2 उच्च विद्यालय पहुंचे और एक छात्र का जीवन उनकी पहल से ही बचाई जा सकी। क्लास में बेहोश हो रहे छात्र को डीसी ने खुद फर्स्ट एड देने का प्रयास किया। इसके बाद तत्काल अपनी गाड़ी में ही बिठाकर छात्र को सीधा अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने तत्काल इलाज शुरू किया और उस छात्र को मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया।

जहरीले जीव के काटने से क्लास में ही बेहोश हुआ अभय

गांधी स्मारक 10 प्लस 2 उच्च विद्यालय में गुरुवार को पढ़ाई के दौरान ही 12वीं कला संकाय का छात्र अभय कुमार के मुंह से अचानक झाग निकलने लगा और वह बेहोशी की हालत में पहुंच गया। छात्रों ने देखा तो वहां मदद के लिए शोर मचाने लगे। अभय को किसी जहरीले जीव ने काटा था,‌ जिसकी वजह से उसके मुंह से झाग निकलने लगा था। डीसी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज बिना किसी पूर्व सूचना के उस विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे थे। दो-तीन क्लास में वे गए ही थे, कि उन्हें छात्र के बेहोश होने की खबर दी गई। तत्काल अपना निरीक्षण छोड़कर उस क्लास में गए और छात्र की मदद की।

प्रिंसिपल ने कहा भगवान बनाकर आए डीसी

गांधी स्मारक 10 प्लस 2 उच्च विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार अनल घटना को बेहद रहस्यमय तरीके से देख रहे हैं। उन्होंने बताया कि डीसी उनके विद्यालय में आएंगे इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। जिस वक्त डीसी निरीक्षण का कार्य कर रहे थे, इस दौरान यह हादसा हुआ। अगर उस समय डीसी वहां नहीं मौजूद होते तो शायद उस छात्र की जान नहीं बच पाती। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारी का रामगढ़ जिले में होना बेहद सौभाग्य की बात है।

12 घंटे के मेडिकल ऑब्जर्वेशन में है छात्र

सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने अभय का इलाज किया। बस स्टैंड के पीछे रहने वाले अभय के परिजन भी अस्पताल में मौजूद हैं। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक हरेन प्रसाद महतो ने कहा कि छात्र के मुंह से झाग आ रहा था। इलाज के दौरान उसे 12 घंटे के लिए मेडिकल ऑब्जर्वेशन में ही रखा गया है। इसके बाद ही उसे अस्पताल से छोड़ा जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

दूधमटिया बना कोयला तस्करों का सुरक्षित ठिकाना!, रोजाना 25 से अधिक हाईवा कोयला हो रहा पार, भारी मशीनों से अवैध खनन का खेल जारी, पढ़े पूरी खबर

June 10, 2026

रजरप्पा की बेटी श्रेया पंडा ने रचा इतिहास : 21 की उम्र में बनाया ‘मेड इन इंडिया’ ह्यूमनॉइड रोबोट SIENA, देशभर की लड़कियों के लिए बनीं प्रेरणा पंडा समाज में खुशी की लहर, लोगों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

June 2, 2026

रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : राहुल दुबे गिरोह के 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व जिंदा कारतूस बरामद

May 26, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.