Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#Trending»राष्ट्रपति का धनबाद आगमन: डीसी-एसएसपी ने संभाली कमान, रूट और कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, पढ़े खबर
#Trending

राष्ट्रपति का धनबाद आगमन: डीसी-एसएसपी ने संभाली कमान, रूट और कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, पढ़े खबर

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरJuly 23, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

वरीय पदाधिकारियों ने किया राष्ट्रपति के रूट, कार्यक्रम स्थल, आवसान सहित अन्य तैयारियां का बारीकी से निरीक्षण

धनबाद। डीसी आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार ने बुधवार को  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगामी 1 अगस्त को आईआईटी आईएसएम में निर्धारित कार्यक्रम को लेकर एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक रूट का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम ने एयरपोर्ट से निरीक्षण आरंभ किया। इसके बाद धैया, बरटांड, सिटी सेंटर चौक, लुबी सर्कुलर रोड, धनबाद सदर सीएचसी, रणधीर वर्मा चौक, जिला परिषद रोड, पुलिस लाइन होते आईआईटी आईएसएम पहुंची। आईआईटी आईएसएम में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। इसके बाद पुनः वहां से धनबाद एयरपोर्ट तक वापसी रूट का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया।

मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार हर वस्तु का निरीक्षण किया

वहीं आईआईटी आईएसएम में टीम ने कार्यक्रम स्थल, प्रेसिडेंट सुइट, माननीय राज्यपाल, माननीय मुख्यमंत्री सहित अन्य गणमान्य अतिथियों के लिए निर्धारित आवासन, ग्रीन रूम, सेफ हाउस, वीआईपी पार्किंग के अलावा माननीय राष्ट्रपति के मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार हर वस्तु का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद वरीय पदाधिकारियों ने कहा कि सभी एजेंसियों को युद्ध स्तर पर काम करने का निर्देश दिया है। कार्यक्रम को लेकर सभी मोर्चे पर जोर-शोर से काम जारी है। आईआईटी आईएसएम भी अपनी ओर से सभी तैयारियां अच्छे से कर रही है।

राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल में शामिल सुरक्षा के सभी प्रबंध किए जाएंगे:एसएसपी

वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि माननीय राष्ट्रपति के निर्धारित रूट पर सुरक्षा के एक-एक बिंदु का जायजा लिया है। रूट पर आने वाले सभी कट, रोड जंक्शन, हाई राइज बिल्डिंग, वैसे घर जिनके दरवाजे सड़क पर खुलते हैं, की सूची बनाकर वहां मजिस्ट्रेट एवं पुलिस फोर्स की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल में शामिल सुरक्षा के सभी प्रबंध किए जाएंगे।

कौन कौन थे शामिल

निरीक्षण में उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, आईआईटी आईएसएम के रजिस्ट्रार प्रबोध पांडेय, डीएसपी मुख्यालय 1 शंकर कामती, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम, धनबाद थाना के इंस्पेक्टर राम नारायण ठाकुर के अलावा अन्य प्रशासनिक तथा पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

दूधमटिया बना कोयला तस्करों का सुरक्षित ठिकाना!, रोजाना 25 से अधिक हाईवा कोयला हो रहा पार, भारी मशीनों से अवैध खनन का खेल जारी, पढ़े पूरी खबर

June 10, 2026

रजरप्पा की बेटी श्रेया पंडा ने रचा इतिहास : 21 की उम्र में बनाया ‘मेड इन इंडिया’ ह्यूमनॉइड रोबोट SIENA, देशभर की लड़कियों के लिए बनीं प्रेरणा पंडा समाज में खुशी की लहर, लोगों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

June 2, 2026

रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : राहुल दुबे गिरोह के 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व जिंदा कारतूस बरामद

May 26, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.