Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»रातू फ्लाईओवर चालू, फिर भी राजभवन से कचहरी चौक तक हर दिन लग रहा जाम
झारखंड

रातू फ्लाईओवर चालू, फिर भी राजभवन से कचहरी चौक तक हर दिन लग रहा जाम

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJuly 23, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi :  रातू ऐलिवेटेड कॉरिडोर, जिसे 558 करोड़ की लागत से बनाया गया है, के शुरू हो जाने के बावजूद राजभवन से कचहरी चौक तक जाम की समस्या बरकरार है. बुधवार सुबह 10 बजे से 11 बजे तक इस रूट पर भारी ट्रैफिक जाम लगा रहा, जिससे ऑफिस, स्कूल और कॉलेज जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.राजभवन रैंप के पास सीटी बसों और ऑटो के स्टॉपेज का अनियोजित संचालन हो रहा है. ऑटो चालकों मनमाने ढंग से वाहन खड़े कर रहे हैं. साथ ही बीच रास्ते में ही ऑटो रोककर पैसेजर बैठा रहे हैं, जिसकी वजह से इस रास्ते में जाम लग रही है. खासकर पिक ऑवर के समय जाम की स्थिति आम बात हो गई है.

ट्रैफिक पुलिस की तैनाती और तिरपाल से बने स्टॉपेज भी बेअसर

जाम से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस को तैनात किया गया है. साथ ही सड़क किनारे तिरपाल और दरी से अस्थायी स्टॉपेज बनाए गए हैं, लेकिन ये उपाय अब तक प्रभावी साबित नहीं हुए हैं. लोगों का कहना है कि जाम यहां हर दिन की सामान्य समस्या बन चुकी है.

 

फुटपाथ पर अतिक्रमण ने बढ़ाई परेशानी

राजभवन से कचहरी चौक तक फुटपाथ पर अवैध कब्जा जमाए दुकानदारों ने स्थिति को और बिगाड़ दिया है. सड़क के किनारे अतिक्रमण की वजह से पैदल चलने वालों के लिए भी जगह नहीं बची है, जिससे वाहन चालकों की परेशानी और बढ़ गई है. हालांकि दो दिनों के लिए नगर निगम की ओर से दुकानदारों को हटा दिया गया है.

फ्लाईओवर पर रफ्तार, सड़क पर रेंग रहे वाहन

रातू रोड ऐलिवेटेड कॉरिडोर पर वाहन तेज रफ्तार से चल रहे हैं. लेकिन नीचे की सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है. नीचे की सड़कों पर ऑटो की अधिक संख्या और रुक-रुक कर सवारी भरने की वजह से ट्रैफिक का दबाव बना रहता है.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.