रांची…रांची नगर निगम लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहा है। शहर को जाम और अव्यवस्था से मुक्त कराने के लिए आज निगम की इनफोर्समेंट टीम ने ट्रैफिक पुलिस और जिला प्रशासन के साथ मिलकर स्टेशन रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।इस दौरान निगम ने नालियों के ऊपर और सड़क के किनारे बने खोमचा, दुकानों, गुमटी और ठेला को हटाया। इसके अलावा मौके पर ही कई अस्थायी ढांचों को तोड़ा गया और जब्त किया गया। बता दें कि आज सुबह से ही निगम की टीम इलाके में पहुंच गई थी। टीम ने ट्रैफिक को नियंत्रित करते हुए बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। सबसे पहले दुकानदारों को चेतावनी दी गई। इसके बाद भी जिन लोगों ने कब्जा किया हुआ था, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।गौरतलब है कि नगर निगम पिछले कुछ हफ्तों से लगातार अतिक्रमण हटाने का काम कर रहा है। कांटा टोली, मेन रोड, हटिया, बरियातू, अल्बर्ट एक्का चौक, लालपुर, रातू रोड और अब स्टेशन रोड तक करीब हर जगह अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


