Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»साहेबगंज»साहिबगंज:बर्थ डे पार्टी में बदमाशों ने की फायरिंग, एक युवक को लगी गोली, बदमाश गिरफ्तार
साहेबगंज

साहिबगंज:बर्थ डे पार्टी में बदमाशों ने की फायरिंग, एक युवक को लगी गोली, बदमाश गिरफ्तार

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरJune 29, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

साहिबगंज। जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरुगढ़, गैस गोदाम में शुक्रवार की रात मिथुन पासवान के घर पर बर्थ-डे पार्टी के दौरान बदमाशों की गोलीबारी से मिथुन पासवान घायल हो गया। बताया जाता है कि एक ग़ोली मिथुन पासवान के पीछे कमर के निचले हिस्से में लगी है। गोलीबारी से वहां अफरातफरी मच गई। वारदात के बाद सभी बदमाश फरार हो गए। इधर पुलिस व परिजनों ने घायल मिथुन पासवान को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में घायल मिथुन पासवान ने बताया कि रात लगभग 9 बजे घर के दरवाजे पर थे। अचानक छोटू पासवान, दीपक पासवान, पलटू पासवान, सलटू पासवान, मिथुन पासवान व अन्य ने भीषण गोलीबारी शुरू कर दी। छोटू पासवान की राइफल से फायर की गई ग़ोली उसके कमर के नीचे लग गई। स्थानीय लोगों के अनुसार वारदात के बाद पुलिस ने कई बदमाशों को पकड़ा है। वहीं देर रात डीएसपी विजय कुशवाहा, थाना प्रभारी शशि सिंह, नगर थाना इंस्पेक्टर अमित गुप्ता ने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच मामले की छानबीन की। इधर देर रात ही जिरवाबाड़ी थाना पुलिस ने मिथुन पासवान की पत्नी के लिखित आवेदन पर कांड संख्या 126/25 दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी। वहीं एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विक्रम कुमार पासवान उर्फ सलटू पासवान(26), दीपक कुमार पासवान(23), कृष पासवान(19) एवं बादल पासवान(19) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना स्थल से 8 एमएम का खोखा व फायर ग़ोली का अग्रभाग बरामद किया है। छापामारी दल में सर्किल इंस्पेक्टर राजीव रंजन, नगर थाना इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह, गंगा थाना प्रभारी लव कुमार, पुअनि रोहित कुमार, अनीश कुमार पांडेय, बंटी यादव, दुर्गा गुप्ता सहित पुलिस बल शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

रिसेप्शन में डांस के बीच गोली चली, जमीन कारोबारी की मौत

November 21, 2025

साहिबगंज में 10 साल से राशन घोटाला : 311 करोड़ का गबन, ग्रामीणों को धमकी

October 5, 2025

रेल पुलिस महिला कांस्टेबल ने दी बहादुरी का परिचय, एक महिला की बचाई जान

July 8, 2025
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.