Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»इरफान अंसारी के बेटे का अस्पताल में रील बनाना नादानी, निरीक्षण नहीं – वित्त मंत्री
झारखंड

इरफान अंसारी के बेटे का अस्पताल में रील बनाना नादानी, निरीक्षण नहीं – वित्त मंत्री

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJuly 21, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi: राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कृष अंसारी द्वारा अस्पताल में रील बनाने की घटना को नादानी करार दिया है. साथ ही यह भी कहा है कि रिम्स प्रबंधन ने किसी तरह की शिकायत नहीं की है, इसलिए इसे निरीक्षण नहीं माना जा सकता है.स्वास्थ्य मंत्री के पुत्र द्वारा रिम्स में रील बनाने, बैक ग्राउंड में म्यूजिक और गाना डाल कर सोशल मीडिया पर अपलोड करने की घटना पर मचे हंगामे के बाद वित्त मंत्री भी उसके बचाव में उतर आये हैं. इस प्रकरण में उन्होंने एक विज्ञप्ति जारी किया. इसमें कृष से हुई बातचीत के आधार पर यह बताया कि है वह इंजीनियरिंग का छात्र है. फर्स्ट सेमेस्टर में 92.1 प्रतिशत अंक लाया है. वह अस्पताल में निरीक्षण नहीं कर रहा था. वह साथियों के साथ अपने टीचर के पिता को देखने रिम्स गया था. उसने टीचर के पिता का सांत्वना दिया. मदद में 2500 रुपये भी दिये. वापसी में जामताड़ा के भर्ती मरीजों का हाल चाल पूछा. परेशानी होने पर उसे बताने के कहा. एक मरीज को खून दिलवाया. वीडियो में डॉक्टरों की उपस्थिति, अस्पताल की गंदगी सहित अन्य मुद्दे पर जानकारी लेने या निर्देश देने का ब्योरा नहीं है.दूसरी बात यह कि रिम्स प्रबंधन ने कोई शिकायत नहीं की है. इसलिए इसे निरीक्षण या मंत्री के अधिकार या कर्तव्य का दुरूपयोग नहीं है.वित्त मंत्री द्वारा जारी विज्ञप्ति में पारस अस्पताल से संबंधित वीडियो के मद्देनजर यह कहा गया है कि वह अपने दोस्त के भाई को देखने गया था. इस मामले को राजनीतिक रंग देना उचित नहीं है. कृष के वीडियो के मद्देनजर कुछ नेताओं ने स्वास्थ्य मंत्री पर तंज किया है. वित्त मंत्री ने विज्ञप्ति के सहारे इन नेताओं को आदर्श राजनीति की शिक्षा दी है. इस मुद्दे पर उन्होंने कहा है कि अगर किसी राजनीतिक व्यक्ति के सहकर्मी या पुत्र द्वारा कोई गलती हो गयी हो तो जाकर उसे समझाना चाहिए. यही आदर्श राजनीति है.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.