सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत धीराजगंज में शनिवार को एक बंद कमरे के अंदर से पुलिस ने एक युवक का खून से लथपथ शव बरामद किया. मृतक की पहचान राजेश कुमार माहथा (31) के रूप में की गयी, जो गिरीडीह जिले के कोयमारा का रहने वाला था. घटना के बाद से युवक के साथ रह रही महिला घर पर ताला बंद करके बच्चों के साथ फरार हो गयी है.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


