धनबाद( धनबाद जिले के झरिया कस्बे में जमीन धंसने से वहां खड़ा एक मिनी ट्रक गड्डे में जा गिरा. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पुलिस ने बताया कि झरिया थाना क्षेत्र में व्यस्त इंदिरा चौक के नजदीक एक वर्कशॉप के पास शुक्रवार रात करीब 9:45 बजे पर हुई इस घट
घटना के बाद पूरे इलाके की हुई घेराबंदी
झरिया थाना प्रभारी शशिरंजन कुमार ने बताया कि इस घटना के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गयी है. उन्होंने कहा कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. मोटर गैराज के पास खड़ा एक खराब मिनी ट्रक जमीन धंसने से बने गड्ढे में जा गिरा. इस इलाके में जमीन धंसने की यह दूसरी घटना है.
8 साल पहले यहीं हुई थी पिता-पुत्र की मौत
अधिकारियों के अनुसार, 6 जून 2017 को सड़क किनारे गैराज चलाने वाले बबलू खान (40) और उसके 14 वर्षीय बेटे रहीम खान की जमीन धंसने से बने गड्डे में गिरकर मौत हो गयी थी. इंदिरा चौक के पास 50 से ज्यादा परिवार रहते हैं और घटनास्थल के पास 100 से ज्यादा दुकानें हैं.
ना के चलते लगभग 10 फुट चौड़ा और 15 फुट गहरा गड्ढा बन गया.


