Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»पापा, लोगों की मदद करना क्या गुनाह है?’ बेटे कृष के सवाल पर छलका झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी का दर्द
झारखंड

पापा, लोगों की मदद करना क्या गुनाह है?’ बेटे कृष के सवाल पर छलका झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी का दर्द

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJuly 19, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रांची-झारखंड के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने बेटे कृष अंसारी के वायरल वीडियो पर अपना पक्ष रखा है. उन्होंने कहा है कि सच्चाई को समझें. उनके बेटे कृष को गलत तरीके से घसीटा जा रहा है. कृष अंसारी को लेकर जो बातें फैलायी जा रही हैं, वो निराधार, भ्रामक और दुर्भावनापूर्ण हैं. उन्होंने कहा है कि कृष अंसारी किसी निरीक्षण या नेतागिरी के लिए रिम्स नहीं गया था. वह तो अपने शिक्षक आदित्य कुमार झा के पिता को देखने रिम्स गया था. पापा, लोगों की मदद करना क्या गुनाह है? बेटे के इस सवाल पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी का दर्द छलका.

आदिवासी परिवार के आग्रह पर कृष गया था रिम्स

मंत्री ने कहा कि बीती रात कुछ आदिवासी परिवार उनके आवास पर सहायता के लिए पहुंचा था जो रिम्स में अपने परिजन के इलाज को लेकर बेहद परेशान था. उनके आग्रह पर ही कृष वहां गया और किसी की तकलीफ कम करने की कोशिश करने लगा. कृष ने यथासंभव उनकी मदद भी की, लेकिन इस घटना को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है.

बेटे का वायरल वीडियो निराधार-स्वास्थ्य मंत्री

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी का 19 वर्षीय पुत्र कृष अंसारी रांची के सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण कर रहा है. उसके साथ कुछ दोस्त भी हैं, जो मरीजों से कृष का परिचय कराते हैं कि ये स्वास्थ्य मंत्री के बड़े बेटे हैं. कोई तकलीफ हो तो बताइए. कृष ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है. इसी वायरल वीडियो पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी का बयान आया है. उन्होंने इसे निराधार और भ्रामक बताया है.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.