देवघर..देवघर में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. भारतीय रेलवे एर्नाकुलम से पटना के बीच विशेष ट्रेन चलायेगी. यह ट्रेन दोनों ओर से सप्ताह में एक बार चलेगी. इस दौरान रास्ते में जसीडीह, मधुपुर, जामताड़ा, चित्तरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर आदि स्टेशनों पर ट्रेन रूकेगी. यह जानकारी आसनसोल मंडल की ओर से दी गयी है.
जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 06085 एर्नाकुलम-पटना स्पेशल 25 जुलाई से 15 अगस्त तक हर शुक्रवार रात 11:00 बजे एर्नाकुलम से खुलेगी और यात्रा के चौथे दिन सुबह 3:30 बजे पटना पहुंचेगी. वहीं, वापसी में 06086 पटना-एर्नाकुलम स्पेशल ट्रेन 28 जुलाई से 18 अगस्त तक हर सोमवार रात 11:45 बजे पटना से प्रस्थान करेगी और चौथे दिन सुबह 10:30 बजे एर्नाकुलम पहुंचेगी.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


