चाईबासा…चाईबासा जिले के न्यू कॉलोनी नीमडीह में कल रविवार की देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. मृतक युवक की पहचान 35 वर्षीय सुमित यादव के रूप में हुई है. घटना के बाद घायल युवक को सदर अस्पताल लाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जमशेदपुर रेफर किया गया. युवक के परिजन उसे जमशेदपुर टीएमएच लेकर पहुंचे, जहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया
वाहन फाइनेंस का एजेंट था युवक
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची. घटनास्थल से गोली का एक खोखा बरामद किया गया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है. मृतक सुमित यादव एक वाहन फाइनेंस का एजेंट था. वह रिकवरी करने का काम करता था. इधर घटना के बाद से मोहल्ले में हड़कंप मच गया है.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


