झारखंड.,.. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज 11 जुलाई को कैबिनेट की बैठक बुलायी गयी है. झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) के मंत्रिपरिषद कक्ष में आज दोपहर 2 बजे से कैबिनेट की बैठक शुरू होगी. आज कैबिनेट बैठक में विधानसभा के मॉनसून सत्र सहित कई अहम एजेंडों पर मुha.र लग सकती है.
1 अगस्त से शुरू हो सकता है मॉनसून सत्र
विधानसभा का मॉनसून सत्र 1 से 7 अगस्त तक होने की संभावना है. इस सत्र में कुल पांच कार्य दिवस होंगे. 2 और 3 अगस्त को अवकाश होगा. वर्तमान मॉनसून सत्र में सरकार के महत्वपूर्ण विधायी कार्य होंगे. सरकार अनुपूरक बजट लेकर भी आ सकती है.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


