Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#Trending»क्राइम मीटिंग में संगठित अपराध पर एक्शन में दिखे एसपी:थानेदारों को दी कड़ी हिदायत, अपराधियों पर कोई ढिलाई नहीं, अपराधियों को जड़ से उखाड़ फेके
#Trending

क्राइम मीटिंग में संगठित अपराध पर एक्शन में दिखे एसपी:थानेदारों को दी कड़ी हिदायत, अपराधियों पर कोई ढिलाई नहीं, अपराधियों को जड़ से उखाड़ फेके

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरJuly 11, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रामगढ़। देश में नया क्रिमिनल लॉ बन गया है। अब अगर अपराधियों को सजा दिलाना है तो ई-साक्ष्य ऐप को लेकर भी पुलिस पदाधिकारी को जागरूक होना होगा। यह बातें गुरुवार को एसपी कार्यालय में आयोजित क्राइम मीटिंग में एसपी अजय कुमार ने कही।

अब अपराधियों को बेहतर तरीके से सजा दिलाई जा सकती है

उन्होंने बताया कि न्यू क्रिमिनल लॉ के तहत ही अब अपराधियों को बेहतर तरीके से सजा दिलाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि रामगढ़ जिले में संगठित अपराध के खिलाफ भी लगातार अभियान चलाया जाना है। साथ ही कोयला, बालू और पत्थर के तस्करों पर भी विशेष निगाह रखी जानी है।

लंबित मामलों का तत्काल करें निष्पादन

बैठक के दौरान एसपी अजय कुमार ने कहा कि लंबित मामलों का निष्पादन अति शीघ्र होना चाहिए। हत्या, पोक्सो, आगजनी, नक्सली, अपराधिक, महिला उत्पीड़न, साइबर धोखाधड़ी, एनडीपीएस, लूट, डकैती, गृह भेदन, चोरी की वारदातों की समीक्षा की गई। इस दौरान सक्रिय अपराधियों का प्रोफाइल तैयार करने, संवेदनशील कांडों में जेल से बाहर निकले अपराधियों एवं उनके जमानतदारों का वेरिफिकेशन करने की भी बात कही। सभी थाने में प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी के साथ मॉर्निंग मीटिंग कर टास्क करने का भी निर्देश उन्होंने दिया। साथ ही लंबित सम्मन, वारंट, कुर्की, पासपोर्ट, कैरेक्टर वेरीफिकेशन, पीजी पोर्टल, आयोग से संबंधित मामले पर भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पोक्सो एवं बलात्कार के मामलों को दो माह के अंदर निष्पादित करने की बात भी उन्होंने कही।

गिरफ्तार अपराधियों के फिंगरप्रिंट नफीस पर करें अपडेट

एसपी ने कहा कि जितने भी अपराधी गिरफ्तार होकर जेल भेजे गए हैं, उनका फिंगरप्रिंट एनएएफआईएस पर अपलोड होना बेहद आवश्यक है। क्योंकि अक्सर जेल से निकलने के बाद वही अपराधी दोबारा घटनाओं को अंजाम देते हैं। फिर पुलिस उन्हें पहचान करने में समय गंवा देती है। अगर नफीस पर उनके फिंगरप्रिंट अपडेट रहेंगे तो सबूत के आधार पर उनका मिलान कर तत्काल उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है। पुराने मामलों में आरोपियों को भी समय पर अदालत में उपस्थित कराने, अस्पतालों की सुरक्षा, सड़क सुरक्षा पर भी उन्होंने ध्यान देने को कहा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

दूधमटिया बना कोयला तस्करों का सुरक्षित ठिकाना!, रोजाना 25 से अधिक हाईवा कोयला हो रहा पार, भारी मशीनों से अवैध खनन का खेल जारी, पढ़े पूरी खबर

June 10, 2026

रजरप्पा की बेटी श्रेया पंडा ने रचा इतिहास : 21 की उम्र में बनाया ‘मेड इन इंडिया’ ह्यूमनॉइड रोबोट SIENA, देशभर की लड़कियों के लिए बनीं प्रेरणा पंडा समाज में खुशी की लहर, लोगों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

June 2, 2026

रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : राहुल दुबे गिरोह के 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व जिंदा कारतूस बरामद

May 26, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.