Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#Trending»ट्रंप पर पिछले साल हुई गोलीबारी की घटना में छह सीक्रेट सर्विस एजेंट निलंबित
#Trending

ट्रंप पर पिछले साल हुई गोलीबारी की घटना में छह सीक्रेट सर्विस एजेंट निलंबित

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJuly 10, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

वाशिंगटन। पिछले साल जुलाई में डोनाल्ड ट्रंप पर की गई गोलीबारी की घटना के संबंध में अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने अपने छह एजेंटों को निलंबित कर दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई पिछले साल 13 जुलाई को पेंसिलवेनिया के बटलर में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की हत्या के प्रयास से जुड़ी विफलताओं के सिलसिले में की गई है।

 

एबीसी न्यूज चैनल की खबर के अनुसार, 13 जुलाई, 2024 को हुई गोलीबारी की घटना की बरसी से चार दिन पहले ही इन कर्मियों के निलंबन की पुष्टि की गई है। इस गोलीबारी में ट्रंप का कान खून से लथपथ हो गया था। ट्रंप की इस चुनावी रैली में हुई गोलीबारी में अग्निशमनकर्मी कोरी कॉम्पेरेटोरे की हमले में मौत हो गई थी।

 

रैली के दौरान डोनाल्ड ट्रंप की सीक्रेट सर्विस के काउंटर स्नाइपर्स ने शूटर को मार गिराया था। उसकी पहचान एफबीआई ने 20 वर्षीय थॉमस मैथ्यू क्रूक्स के रूप में की थी। होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने गोलीबारी की घटना की जांच की। इसमें साफ हुआ कि कानून प्रवर्तन की कई खामियों का फायदा मैथ्यू ने उठाया। जांच में कहा गया कि सीक्रेट सर्विस अपने महत्वपूर्ण मिशन में विफल रही।

 

उल्लेखनीय है कि गोलीबारी की घटना के 10 दिन बाद सीक्रेट सर्विस की निदेशक किम्बर्ली चीटल ने इस्तीफा दे दिया था। निलंबित किए गए एजेंटों को अपील करने का अधिकार दिया गया है। निलंबित एजेंटों में कुछ अधिकारी भी हैं। बटलर में गोलीबारी की घटना के ठीक नौ हफ्ते बाद फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच स्थित गोल्फ कोर्स में भी ट्रंप पर दूसरी बार जानलेवा हमला हुआ था। इस घटना के बाद ट्रंप को राष्ट्रपति स्तर की सुरक्षा प्रदान की गई। इस चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप विजयी रहे। उन्होंने दूसरी बार राष्ट्रपति पद संभाला।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

खनन विभाग में विधायक का भरोसेमंद चेहरा, भोला महतो बने प्रतिनिधि, मांडू की राजनीति में हलचल, पढ़े पूरी खबर

April 16, 2026

महायज्ञ में शामिल होने मांडू पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, राज्य सरकार पर किया तीखा हमला, रामगढ़ और राज्य में कोयला तस्करी बेलगाम:आदित्य साहू, और क्या बोले आदित्य साहू, पढ़े पूरी खबर

April 16, 2026

रामगढ़ में कोयला तस्करी का फैलता जाल, पावर प्लांट बना ‘खेवनहार’, चतरा, हजारीबाग और बोकारो से आ रही अवैध कोयले की बड़ी खेप,सिंडिकेट के सहारे चल रहा करोड़ों का खेल, पढ़े पूरी खबर

April 16, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.