कुजू। आरा-नयामोड़ फोरलेन चौराहे पर नकाबपोश बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला का सोने की चेन छीनकर भाग निकले। इस संबंध में पीड़िता शिक्षक की पत्नी ने कुजू ओपी में आवेदन दी गई। जानकारी के अनुसार, डीएवी आरा के शिक्षक विजय कुमार अपनी पत्नी स्वाति व पुत्र के साथ शाम करीब 4 बजे बाइक से रामगढ़ जा रहे थे। इसी बीच विजय कुमार बाइक से नयामोड़ पहुंचे हीं पीछे से आ रहे केटीएम बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने स्वाति देवी के गले पर झपटामार सोने की चेन लेकर भाग निकला। इस मामले में महिला ने कुजू ओपी में आवेदन दिया है। वहीं, पुलिस मामला दर्ज कर अपराधी की तलाश में जुट गई है। चेन की अनुमानित कीमत डेढ़ लाख रुपए बताया जा रहा है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


