बोकारो का एक अधिकारी का हैं जब्त 51 लाख रूपया
ड्राइवर और बड़ा बाबू लेकर जा रहे थे पैसा, पुलिस ने डीवीसी के पास किया था बरामद
अधिकारी ने आयकर विभाग को जमीन बेचने से संबंधित बात बताया
गोला थाना में आयकर विभाग ने दिनभर की नोटों की गिनती
गोला। गोला पुलिस द्वारा जब्त किए गए 51 लाख रुपये की गिनती मंगलवार को आयकर विभाग की टीम ने की। आयकर विभाग की टीम अपने साथ नोट गिनती करने का मशीन लेकर थाना पहुंची थी। नोट गिनती के दौरान लोगों का आना-जाना थाना में बंद कर दिया गया था। बताया गया कि गिनती के दौरान आयकर विभाग ने पांच सौ के नोट 102 बंडल, दस हजार दो सौ पीस पाया गया। रामगढ़ इनकम टैक्स ऑफिसर अलोक कुमार श्रीवास्तव ने थाना प्रभारी अभिषेक प्रताप को इतनी नोटों की लिखित जानकारी दी हैं । साथ ही सुरक्षा देकर रामगढ़ नोटों को भेजने में मदद की अपील की। सुरक्षा के बीच नोटों को रामगढ़ ले जाया गया। आयकर अधिकारी ने थाना प्रभारी को यह भी बताया कि जब्त 51 लाख रुपयों को स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया रामगढ़ शाखा में जमा कर दिया गया है। इधर बताया गया कि पुलिस द्वारा जब्त 51 लाख रुपये बोकारो के एक बड़े अधिकारी का है। पैसा उनका ड्राइवर और बड़ा बाबू लेकर बोकारो जा रहे थे।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन को चेक किया तो भारी मात्रा में पैसे मिले। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बोकरो का एक अधिकारी ने आयकर विभाग को अपना जमीन बिक्री का पैसा बताया हैं। उल्लेखनीय है कि 28 अगस्त की रात को रात्रि गस्ती में एस आई रंजन ओझा थे।वाहन चेकिंग के दौरान एक महंगे कार से कई नोटों का बंडल पुलिस को मिला। पुलिस ने पैसो के सम्बन्ध में वाहन में बैठे दो लोगों से पूछताछ किया। दोनों लोगों ने पुलिस के समक्ष स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाए। इसके बाद पुलिस ने वाहन एवं नोट को जब्त कर लिया।


