Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»देश-विदेश»ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 मजदूरों की जल्द होगी वापसी, सरकार की पहल पर L&T कर रही मदद
देश-विदेश

ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 मजदूरों की जल्द होगी वापसी, सरकार की पहल पर L&T कर रही मदद

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरNovember 2, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

ट्यूनीशिया … ट्यूनीशिया में लंबे समय से फंसे झारखंड के 48 मजदूरों की घर वापसी की प्रक्रिया अब तेज हो गई है। झारखंड सरकार की सक्रिय पहल के बाद एल एंड टी कंपनी ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत कार्रवाई शुरू की। कंपनी ने अपने अधीन काम करने वाली दिल्ली की निजी फर्म प्रेम कंस्ट्रक्शन के मालिक को कड़ी फटकार लगाई और मजदूरों के बकाया वेतन का भुगतान भी पूरा कर दिया।

कंपनी की जानकारी के मुताबिक, सभी मजदूर 4 नवंबर को ट्यूनीशिया से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे। मुंबई पहुंचने के बाद वे सीधे अपने गृह राज्य झारखंड लौटेंगे।यह मामला तब सामने आया जब मजदूरों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपनी स्थिति साझा की। वीडियो में उन्होंने बताया कि उन्हें धोखे से विदेश भेजा गया और वहां बिना तय वेतन तथा पर्याप्त भोजन के 12-12 घंटे काम कराया जा रहा था। मजदूरों ने झारखंड सरकार से मदद की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि देश से रवाना होने से पहले उन्हें तय मजदूरी और अनुबंध का आश्वासन दिया गया था, लेकिन ट्यूनीशिया पहुंचते ही सबकुछ बदल गया।

इसके बाद झारखंड सरकार ने विदेश मंत्रालय से संपर्क किया और मजदूरों की सुरक्षित वापसी की प्रक्रिया शुरू की।

एल एंड टी और झारखंड सरकार की मदद से मजदूरों की घर वापसी का रास्ता साफ हुआ। बीती रात मजदूरों ने सोशल मीडिया पर एक और वीडियो जारी कर एल एंड टी कंपनी से माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि जानकारी की कमी के कारण उन्होंने पहले वीडियो में कंपनी का नाम लिया था, जबकि कंपनी का सीधे उनके वेतन से संबंध नहीं था। मजदूरों ने कहा कि कंपनी ने तत्परता से मदद की और उनकी वापसी सुनिश्चित की।

एल एंड टी की त्वरित कार्रवाई और झारखंड सरकार की पहल से अब सभी 48 मजदूर अपने परिवारों से मिलने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कंपनी और सरकार का आभार जताया और कहा कि अब वे लंबे संघर्ष के बाद अपने घर लौट सकेंगे। मजदूरों की सुरक्षित वापसी से उनके परिवारों में भी खुशी की लहर दौड़ गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JPSC ने जारी किया 14वीं सिविल सर्विस परीक्षा नोटिफिकेशन, जानें कितने पदों में होगी भर्ती

January 30, 2026

अनिल अंबानी ग्रुप को तगड़ा झटका, ईडी ने अटैच की 1,885 करोड़ की संपत्ति

January 29, 2026

पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार, दोनों बेटों ने दी मुखाग्नि

January 29, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.