अभाविप ने किया मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन
रामगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामगढ़ जिला इकाई के तत्वाधान में मंगलवार को राधा गोविंद इंटर कॉलेज के सभागार में अभाविप के 77 वे ध्येय यात्रा के उपलक्ष्य पर मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ गीता सिंहा मानकी, मुख्य वक्ता राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री गोविंद नायक एवं विशिष्ट अतिथि राधा गोविंद विश्वविद्यालय कुलाधिपति बैज नाथ साह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान समारोह में 300 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
युवा अपने स्किल के माध्यम से देश को अपना बहुमूल्य योगदान दे सकते हैं:डॉ गीता
मुख्य अतिथि डॉ गीता सिंह मानकी ने कहा कि आज के वर्तमान समय के युवाओं को किताबि शिक्षा के साथ-साथ स्किल बेस्ड एजुकेशन पर भी ध्यान देना चाहिए। युवा अपने स्किल के माध्यम से भी देश को अपना बहुमूल्य योगदान दे सकते हैं।वही, अभाविप के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री गोविंद नायक ने कहा कि भारत जब आजादी का 100 वर्ष पूर्ण कर रहा होगा तो उसमें आज के वर्तमान समय के युवाओं की भूमिका सबसे अधिक होगी। वर्तमान समय के युवाओं को एआई और नए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर अपनी आधुनिक शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र के पुनर्निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने माध्यम से राष्ट्र निर्माण के इस महायज्ञ में पिछले 77 वर्षों से जुटा हुआ है। सभी विद्यार्थियों को पर्यावरण का संरक्षण करना अपना दायित्व होना चाहिए। जबकि विशिष्ट अतिथि बैज नाथ साह ने कहा कि मैं सभी उपस्थित विद्यार्थियों से आग्रह करता हूं कि वे अपने क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रयासरत रहें और दूसरों को भी प्रेरित करें। जिला प्रमुख डॉ आशीष कुमार ने कहा कि आज हम उन 300 विद्यार्थियों को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने अपने जिले , प्रखंड एवं विद्यालय में वर्ष 2025 में इंटरमीडिए एवं दशमी बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण हुए है और हमें गर्व है कि हम उनके साथ जुड़ने का अवसर प्राप्त कर रहे हैं।
ये थे उपस्थित
मौके पर प्रांत संगठन मंत्री निलेश कटारे, विभाग संगठन मंत्री विक्रम राठौड़, प्रांत सह छात्रा प्रमुख तनु सिंह, जिला संयोजक सुदीप कुमार, नगर अध्यक्ष पुनीत कुमार, पूर्व जिला संयोजक शुभम गिरी, पुनीत कुमार, नयन कुमार तिवारी, शुभम वर्मा, खुशी कुमारी, अंजली कुमारी सचिन कुमार, अजय कुमार, विश्वजीत कुमार, शिशु कुमार, राजू, राकेश, प्रेम, रामदेव नाथ, पंकज, धीरज, रानी, राजेश आदि उपस्थित थे


