Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»बिहार»डिप्टी CM विजय सिन्हा पर कल क्यों हुआ हमला… जानिए
बिहार

डिप्टी CM विजय सिन्हा पर कल क्यों हुआ हमला… जानिए

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरNovember 7, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Lakhisarai : लखीसराय जिले के खुरियारी गांव में 6 नवंबर को मतदान के दौरान बीजेपी प्रत्याशी और बिहार के डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा को अपने ही क्षेत्र में भारी विरोध का सामना करना पड़ा। बूथ नंबर 404 और 405 पर जब वे पहुंचे, तो ग्रामीणों ने “विजय सिन्हा मुर्दाबाद, वोट चोर गद्दी छोड़ो” जैसे नारेबाजी की। भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर गोबर और चप्पलें भी फेंकी।

टूटी सड़कों से नाराज ग्रामीण

हलसी बाजार से खुरियारी गांव तक की सड़क पिछले 20 सालों से खराब है। कीचड़ और गड्ढों से भरी सड़क पर रोजाना गुजरना ग्रामीणों के लिए चुनौती बन गई है। ग्रामीणों ने कहा कि महिलाओं को रोज कीचड़ में चलना पड़ता है और नेता वोट लेकर समस्याओं को भूल जाते हैं। इस नाराजगी का असर मतदान के दिन सामने आया।

विजय सिन्हा का बयान : “जंगलराज की वापसी”

घटना के बाद मीडिया से बातचीत में विजय सिन्हा ने कहा, “यहां RJD और यादवों के गुंडे हैं। हमारे पोलिंग एजेंट को बूथ पर बैठने नहीं दिया गया। जैसे जंगलराज लौट आया हो।” उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के इशारे पर विरोध कराया गया।

ग्रामीणों का जवाब : “दंगा कराने की साजिश”

ग्रामीणों ने सिन्हा के आरोप खारिज करते हुए कहा, “हमने किसी को डराया-धमकाया नहीं। सभी ने स्वतंत्र रूप से मतदान किया। यह विरोध वर्षों से अनदेखी का नतीजा है।”

प्रशासन का बयान : शांतिपूर्ण मतदान

जिला अधिकारी मिथिलेश मिश्रा ने कहा, “मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।” SP अजय कुमार ने बताया कि सुबह सब शांत था, विरोध सिन्हा के आने पर शुरू हुआ।

डिप्टी CM का बयान :

बिहार के डिप्टी CM और बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “सड़क का टेंडर हो चुका है और काम शुरू हो गया है। असल में यह RJD और कांग्रेस की गुंडागर्दी का उदाहरण है। NDA की सरकार आने पर ऐसे गुंडों पर कार्रवाई होगी।”

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

रोहिणी आचार्य ने कहा: कोई बेटी-बहन मेरे जैसी न हो अपमानित

November 16, 2025

स्कूल विवाद के चलते नाबालिग जूस विक्रेता को मारा चाकू

November 16, 2025

बिहार चुनाव : PM मोदी बोले- NDA की रिकॉर्ड विजय पक्की

November 8, 2025
© 2025 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.