जल यात्रा में जुटी भीड़ में दिखा सनातन धर्म प्रेमियों का आस्था और संगम का अद्भुत झलक:मुखिया राकेश, जयकुमार, अशोक
रामगढ़। टूटी झरना मंदिर से शिव मंदिर कुजू के लिए निकली जल यात्रा यादगार और ऐतिहासिक रहा। जल यात्रा में जुटी भीड़ में सनातन धर्म प्रेमियों का ताकत दिखाई दी। जल यात्रा जुलूस का नेतृत्व कर है कुजू दक्षिणी मुखिया राकेश कुमार मेहता, कुजू पश्चिमी मुखिया जयकुमार ओझा उर्फ बुच बाबा, कुजू पूर्वी मुखिया अशोक कुमार, जिला परिषद सदस्य सर्वेश सिंह के अलावे आकाश सिंह, ऋषभ सहाय सहित अन्य युवाओं ने एक स्वर में कहा कि हर साल सावन के अंतिम सोमवारी में जल यात्रा निकाली जाती है।
इस वर्ष के जल यात्रा में हुई भीड़ को बढ़ोतरी
हर साल की भांति इस साल के जल यात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ में बढ़ोतरी हुई है। जो सकारात्मक सनातन धर्म प्रेमियों के लिए है । सबों ने कहा कि खुशनुमा माहौल में श्रद्धालु गाजे बाजे के साथ नाचते गाते हर हर महादेव के नारों के साथ बड़ा शिव मंदिर कुजू पहुंचे। जहां जल यात्रा में शामिल महिलाओं ने शिवजी पर जलाभिषेक किया।
प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम संपन्न
इसके बाद अर्जुन मेहता और जॉनी सिन्हा के द्वारा सहयोग किया गया प्रसाद का वितरण किया गया। जिस पाकर श्रद्धालु धन्य हो गए। जल यात्रा में शामिल महिला श्रद्धालु ने बताया कि यात्रा में विधि व्यवस्था अच्छा था। जिसके कारण किसी भी श्रद्धालुओं को कोई परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा।
कुजू पुलिस ने संभाली व्यवस्था की कमान
इधर विधि व्यवस्था को लेकर कुजू ओपी प्रभारी आशुतोष सिंह अपनी टीम के साथ जल यात्रा के साथ चल रहे थे। उनकी व्यवस्था के कारण ही महिलाएं कतारबद्ध होकर शिव मंदिर कुजू पहुंचकर जलाभिषेक किया।


