रजरप्पा। रांची स्थित ऑर्किड मेडिकल सेंटर में शोणित फाउण्डेशन के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखण्ड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर शामिल हुए। इस सम्मान समारोह में झारखण्ड के विभिन्न जिलों में रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे संस्थाओं को सम्मानित किया गया। इस शुभ अवसर पर रामगढ़ जिला में रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही मुस्कुराहटें संस्था के अध्यक्ष विवेकानन्द वर्मा को सम्मानित किया गया। मौके पर विवेकानन्द वर्मा को ऑर्किड मेडिकल सेंटर के चेयरमैन डॉ एस सी जैन के द्वारा मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया गया। विवेकानन्द वर्मा ने इस सम्मान के लिए ऑर्किड मेडिकल सेंटर एवं शोणित फाउण्डेशन के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि ऐसे मंचों से सम्मान मिलने पर हमें रक्तदान के प्रति कार्य करने के लिए प्रोत्साहन मिलता है। भविष्य में भी हमारी संस्था रक्तदान के क्षेत्र उत्कृष्ट कार्य हेतु निरन्तर प्रयासरत रहेगी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


