बिहार: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि बिहार की जनता 1990 के दशक के ‘जंगलराज’ को दोबारा नहीं आने देगी. हाजीपुर में उन्होंने कहा कि RJD के शासनकाल में बिहार में अपराध, अपहरण और हिंसा चरम पर थी, जिसकी यादें आज भी लोगों के जेहन में ताजा हैं। श्री पासवान ने खासकर युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले वोटरों से अपील की कि वे उस दौर की सच्चाई को जानें. उन्होंने कहा कि 2005 के बाद जन्मे युवाओं को यह समझना जरूरी है कि कैसे RJD के राज में बिहार के लोगों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ा था. उन्होंने दावा किया कि जनता RJD को चुनकर ‘जंगलराज’ की वापसी नहीं होने देगी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


