विश्व हिंदू परिषद मांडू खंड ने टूटी झरना से निकाला ऐतिहासिक जल यात्रा, रिकॉर्डिंग गीत पर झूमे श्रद्धालु

रामगढ़। विश्व हिंदू परिषद मांडू खंड एवं समस्त हिंदू समाज के तत्वावधान में सोमवार को सावन के अंतिम सोमवारी पर प्राचीन शिव मंदिर टूटी झरना से कुज्जू मंदिर जलाभिषेक यात्रा निकल गई। इस यात्रा में पूरे मांडू प्रखंड से हजारों की संख्या में शिव भक्त महिलाएं पुरुष इत्यादि पूरे उमंग एवं भक्ति भाव के साथ नाचते गाते शामिल हुए। भगवान शिव शंकर पर जल जल अर्पण करने के पश्चात सभी भक्त प्रसाद ग्रहण किया।
प्रसाद की व्यवस्था अर्जुन मेहता एवं जॉनी सिंह ने किया
प्रसाद की व्यवस्था अर्जुन मेहता एवं जॉनी सिंह के द्वारा किया गया और शरबत की व्यवस्था राष्ट्रीयस्वयंसेवक संघ कुजू के द्वारा किया गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मांडू खंड के आसपास क्षेत्र कुजू तोपा ओरल साथ सभी सनातनी प्रेमी शामिल हुए।
विश्व हिंदू परिषद के मांडू प्रखंड मंत्री आकाश सिंह के द्वारा कुज्जू प्रभारी का किया गया स्वागत

जलाभिषेक यात्रा के पूर्व विश्व हिंदू परिषद के मांडू प्रखंड मंत्री आकाश सिंह के द्वारा कुज्जू प्रभारी आशुतोष सिंह को अंग वस्त्र देकर उनको सम्मानित किया गया.
इन्होंने बनाया कार्यकम को सफल
कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्व हिंदू परिषद मांडू खंड के मंत्री आकाश सिंह,विश्वजीत कुमार,सुनील मेहता, सोनू केसरी,ऋषभ सहाय, श्रवण शाह, अमर विश्वकर्मा,सुदीप मेहता संजू मिश्रा,दीपक सिंह सोनू गुप्ता सुमित अरविंद AK फ्लावर वीरेंद्र करमाली आकाश केसरी नीरज प्रवीण विश्वकर्मा हिमांशु गुप्ता रितिक अमन गौरव तांबेकर शुभम सिंह अभिषेक पासवान सरिता मंडल राजकुमार राजू


