रजरप्पा। (रामगढ़) सीसीएल रजरप्पा प्रोजेक्ट में होने वाले वर्ष 2025 का दुर्गा पूजा ऐतिहासिक होगा। पूजा सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराया जाएगा, जिसकी तैयारी युद्धस्तर पर की गई हैं. पूजा में शामिल होने वाले हजारों हज़ार श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो सकें. पूजा के दौरान लगने वाले मेला को आकर्षक बनाया गया हैं, इसके लिए विभिन्न झूलों का दर पहले से घटाया गया हैं. इस बार रजरप्पा में दिल्ली के अक्षरधाम के थीम में पंडाल का निर्माण होगा, जिसकी तैयारी जारी हैं. जगह जगह सीसीटीवी लगाया गया है. उक्त बातें बड़कागांव विधायक सह रजरप्पा दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक रोशनलाल चौधरी ने कहा. बुधवार को संरक्षक श्री चौधरी सहित पूजा समिति के सचिव गजेंद्र चौधरी, अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष रविन्द्र वर्मा ने पूजा पंडाल का निरीक्षण कर पूजा समिति के लोगो को क़ई दिशा निर्देश दिया गया. सचिव गजेंद्र चौधरी ने कहा कि मेला में महिलाओं के सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा गया हैं.पूरे पंडाल क्षेत्र , झूला आदि जगहों पर सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी, ताकि कोई भी असामाजिक तत्व किसी तरह का उपद्रव न फैला सकें। मौके पर भानुप्रकाश चौधरी, बसंत महतो, शंकर सिंह, अशोक कुमार, जय कुमार राय, महावीर साव आदि थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


