रामगढ़। मांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मांडूडीह में बीते रात अज्ञात चोरों ने आधा दर्जन घरों पर निशाना बनाया। इस दौरान अज्ञात चोरों ने तीन घरों में सफल व तीन घरों में चोरी करने में असफल रहे। जानकारी के अनुसार गुरुवार की मध्य रात्रि मांडू डीह स्थित लक्ष्मीनगर में टिंकू कुमार, राजेश कुमार और संजीत कुमार के घर धावा बोला। जहां पर चोरों ने टिंकू कुमार के घर का ताला तोड़ कर घुसे और घर में रखे गोदरेज को तोड़ा। और उसमे रखे नगदी बीस हजार रूपये व चांदी का पायल ले कर फरार हो गया। वहीं अन्य दो घरों में चोर चोरी करने में असफल रहे। जबकि अति प्राचीन शिव मंदिर (मनोकामना बाबा) स्थित तुलसी साव व सुंडी टोला में राजदेव प्रसाद और चंद्रदेव प्रसाद के घर में चोरों ने धावा बोला। जहां तुलसी साव के घर ताला तोड़ कर घुसे लेकिन उक्त घर में परिवार के सदस्य जगे हुए थे। यह देखकर चोर भाग गया, परन्तु राजदेव साव व चंद्रदेव प्रसाद के घर पर गोदरेज को तोड़ा और कुछ नगदी समेत कपड़ा लेकर नौ दो ग्यारह हो गया। इधर चोरी की खबर सुनकर मांडू पुलिस घटना स्थल पहुंचे और पीड़ित लोगों से जानकारी ली। वहीं सभी भुक्त भोगियों ने मांडू पुलिस को आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


