Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»बिहार»25 नवंबर को होगी नई बिहार सरकार की पहली कैबिनेट बैठक, कई अहम फैसले संभावित
बिहार

25 नवंबर को होगी नई बिहार सरकार की पहली कैबिनेट बैठक, कई अहम फैसले संभावित

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरNovember 22, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Patna : बिहार में एनडीए सरकार बनने के बाद अब 25 नवंबर को पहली कैबिनेट बैठक होने जा रही है। इस बैठक में नई विधानसभा का पहला सत्र बुलाने पर फैसला लिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, सरकार इस बैठक में कुछ और महत्वपूर्ण निर्णय भी कर सकती है। हाल ही में नीतीश कुमार कैबिनेट के 26 मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव यह है कि गृह विभाग पहली बार सीएम नीतीश कुमार के पास न रहकर बीजेपी कोटे से बने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी और निर्वाचन विभाग की जिम्मेदारी है।

पहली कैबिनेट में सभी मंत्री होंगे मौजूद

पहली कैबिनेट बैठक में सभी 26 मंत्री शामिल होंगे। इस बार कैबिनेट में कई नए चेहरे भी हैं, जो पहली बार बैठक में हिस्सा लेंगे। नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमंडल में अनुभव और युवा नेतृत्व का संतुलन बनाया है। कुछ मंत्रियों को पुराने ही विभाग मिले हैं, जबकि कई के विभाग बदल दिए गए हैं।

नई सरकार में 88% मंत्री करोड़पति

एडीआर और बिहार इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट के मुताबिक, नई सरकार के 27 में से 24 मंत्रियों के शपथ-पत्रों के आधार पर 88% यानी 21 मंत्री करोड़पति हैं।

  • बीजेपी के 13 में से 11 मंत्री
  • जदयू के सभी 8 मंत्री
  • हम के 1 में से 1 मंत्री
  • लोजपा (रामविलास) के 2 में से 1 मंत्री करोड़पति हैं।

रिपोर्ट में बताया गया कि मंत्रियों की औसत संपत्ति 5.32 करोड़ रुपये है। औराई के विधायक रमा निषाद सबसे धनी मंत्री हैं, जिनकी संपत्ति 31.86 करोड़ रुपये है। वहीं सबसे कम संपत्ति बखरी के विधायक संजय कुमार के पास है, जिनके पास 22.30 लाख रुपये की घोषित संपत्ति है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

जमीन के लफड़े में रिश्तों का कत्ल

January 30, 2026

नहर में गिरी कार, बिजली विभाग के दो कर्मचारियों की मौत

January 30, 2026

पटना में ERSS और राज्य पुलिस डाटा सेंटर के नए भवन को मंजूरी, 172.80 करोड़ रुपये होंगे खर्च

January 29, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.