Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»रामगढ़»रजरप्पा : पूजा पंडालों के पट खुले, मां ने दी भक्तों को दर्शन
रामगढ़

रजरप्पा : पूजा पंडालों के पट खुले, मां ने दी भक्तों को दर्शन

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरSeptember 28, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रजरप्पा | प्रिंस वर्मा

रजरप्पा कोयलांचल व चितरपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में शारदीय नवरात्र के षष्ठी तिथि को विभिन्न पंडालों के पट खोल दिए गए हैं। पट खुलने के साथ ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ना शुरू हो गया। इस दौरान मां ने सभी भक्तों को दर्शन देकर अपना आशीर्वाद दिया है। लोगों की भीड़ देर रात तक पूजा पंडालों में रही। जहां भारी संख्या में लोग पहुंचकर मां का दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इससे पूर्व रजरप्पा आवासीय कॉलोनी में बने भव्य पंडाल का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद बडकागांव विधायक रोशनलाल चौधरी व विशिष्ट अतिथि रामगढ़ जिप अध्यक्ष सुधा देवी, रजरप्पा जीएम कल्याणजी प्रसाद द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि मां दुर्गा का आशीर्वाद सभी भक्तों पर बनी रहे। साथ ही सभी भक्तों को घर मे सुख समृद्धि व खुशहाली प्रदान करें। मौके पर दुर्गा पूजा समिति के सचिव गजेंद्र चौधरी के अलावे सेवई दक्षिणी मुखिया किरण कुमारी, अनिल प्रसाद, रविंद्र वर्मा, आरपी सिंह, चंद्रशेखर चौधरी, जगन रविदास, राजेन्द्र कुमार, हाजी अख्तर आजाद, महेंद्र मिस्त्री, प्रदीप पटवा सहित कई मौजूद थे।

2 अक्टूबर को होगा रावण दहन का कार्यक्रम

शारदीय नवरात्र को लेकर आगामी 02 अक्टूबर को विजयादशमी के दिन रजरप्पा कॉलोनी मैदान में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान लगभग 45 फीट का रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। रावण दहन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी व विशिष्ट अतिथि रामगढ़ की पूर्व विधायक सुनीता चौधरी, जिप अध्यक्ष सुधा देवी द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। यह जानकारी आयोजन समिति के सचिव गजेंद्र चौधरी ने दिया।

छठे दिन हुई मां कात्यायनी की पूजा

चितरपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में शारदीय नवरात्र के छठे दिन मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा अर्चना की गई। इधर गिरी बाबा आश्रम में भी विधिवत रूप से पूजा-अर्चना लगातार जारी है। यहां नव कलश स्थापित कर छठे दिन भी पूजा-अर्चना की गई। मौके पर आचार्य गिरी बाबा ने बताया कि मां कात्यायनी की पूजा से भक्तों को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

18 हाथियों का तांडव, रातोंरात उजाड़ दी किसानों की फसल

January 10, 2026

रामगढ़ में टेंपो पलटने से छात्रा की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

January 3, 2026

रामगढ़ की फैक्ट्री पर प्रदूषण का आरोप, सीएम ने दिए जांच के निर्देश

December 23, 2025
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.