Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»जमशेदपुर»अचानक बाइक से सुदूरवर्ती कोलबेडिया गांव पहुंचे डीसी, ग्रामीणों की ली सुध, सीधा बातचीत कर टटोला नब्ज
जमशेदपुर

अचानक बाइक से सुदूरवर्ती कोलबेडिया गांव पहुंचे डीसी, ग्रामीणों की ली सुध, सीधा बातचीत कर टटोला नब्ज

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरJuly 3, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

घाटशिला। डीसी कर्ण सत्यार्थी गुड़ाबांदा प्रखंड के सुदूर एवं दुर्गम फॉरेस्ट ब्लॉक गांव अंतर्गत कोलाबाड़िया टोला पहुंचे। उन्होंने सहयोगियों के साथ बाइक व पैदल यात्रा कर क्षेत्र का दौरा किया l ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं जानीं।

ग्रामीणों ने मुख्य रूप से सड़क, बिजली, पेयजल की समस्या, आवास योजना का लाभ, स्थायी आंगनबाड़ी केन्द्र का निर्माण करवाने क़ी बात कही l

ग्रामीणों क़ी बातें सुनने के बाद डीसी ने अधिकारीयों को
प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश डिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी तरीके से हो और ग्रामीणों को इसका भरपूर लाभ मिलना चाहिए। उन्होने ग्रामीणों को आजीविका से जोड़ने तथा कृषि, पशुपालन की योजनाओं से भी आच्छादित करने के निर्देश दिए ।

डीसी ने कोलाबाड़िया टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय और अस्थायी आंगनबाड़ी केन्द्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनके पठन-पाठन, उपस्थिति तथा पाठ्य सामग्री की जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों से भी चर्चा की और क्षेत्र में शिक्षा की स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।

उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे योजनाओं के क्रियान्वयन में सहभागी बनें और समस्याओं की जानकारी पंचायत व प्रखंड स्तर पर समय-समय पर दें l ताकि उचित निराकरण संभव हो सके।

डीसी ने कहा कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचे और इसके लिए दुर्गम क्षेत्रों में नियमित दौरा कर जमीनी हकीकत को जाना जा रहा है।

मौके पर एसडीओ सुनील चंद्र, बीडीओ डांगुर कोड़ाह, स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधि तथा अन्य विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

चैन की नींद सो रही बुजुर्ग महिला की झुलस कर मौत

January 29, 2026

नदियों को नहीं बचाया तो भविष्य अंधकारमय होगा : सरयू राय

January 14, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.