अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, सचिव सौरभ तिवारी सहित अन्य सदस्यों को किया सम्मानित
क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्र में समय-समय पर टूर्नामेंट का आयोजन करें:अजय नाथ शाहदेव
रामगढ़। रामगढ़ जिला क्रिकेट प्रेमी ने शुक्रवार को शहर के लामेरीटल होटल के सभागार में झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों का स्वागत सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। जेएससीए के आजीवन सदस्य रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू के नेतृत्व में आयोजित अभिनंदन समारोह में क्रिकेट प्रेमियों ने जेएससीए के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, सचिव सौरभ तिवारी, उपाध्यक्ष संतोष पांडेय, सदस्य संजय जैन सहित रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक जैन, कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र प्रसाद साहू, सुबोध पांडेय , जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष माणिक चंद जैन सहित एसोसिएशन के कई पदाधिकारियों का गर्मजोशी के साथ बुके, अंगवस्त्र व प्रतिक चिन्ह देकर स्वागत किया। स्वागत के क्रम में जेएससीए के पदाधिकारियों ने क्रिकेट प्रेमियों के प्रति आभार जताया।
क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्र में समय-समय पर टूर्नामेंट का आयोजन करें:अजय नाथ शाहदेव
जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेवी ने कहा कि झारखंड प्रदेश में क्रिकेट के खेल को बढ़ावा दिया जाएगा। जिससे क्रिकेटरों को एक मंच मिल सके। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल को खेल की भावना से खेलने को कहा। इमानदारी से खेलने पर उन्हें जरूर सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्रिकेट को बढ़ावा देने के उदेश्य से क्षेत्र में समय-समय पर टूर्नामेंट का आयोजन करें। जिससे खिलाड़ी अपने प्रतिभा का बेहतर ढंग से प्रदर्शन कर स्टेट व नेशनल लेवल के खेल में शामिल हो सकें।
ये थे उपस्थित
मौके पर बार एसोसिएशन के चेयरमैन आनंद अग्रवाल, समाजसेवी कमल बगड़िया, अमित साहू, प्रदीप कुमार सिंह, दीपक जैन, अमरेश गणक, दीपक मंगलम, प्रवीण रजगढ़िया, सीपी संतन, कुशवाहा समाज के अध्यक्ष शिवचंद्र प्रसाद उर्फ शिवा, धमेंद्र साव भोपाली, सूर्यवंश श्रीवास्तव, सत्यजीत चौधरी के अलावे खेलप्रेमियों में मनोज कुमार सिंह, राजेश मंडल, पवन कुमार, राजीव कुमार, दीपक कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार, रविंद्र सिंह राजपूत, राजेंद्र कुमार, राहुल मजूमदार, संतोष लाला, मृत्युंजय कुमार केशरी, बीरू भदानी सहित कई क्रिकेट प्रेमी शामिल थे।


