
विधायक ममता देवी रोटरी रामगढ़ की बनी ओनेरी मैंबर
रामगढ़। रोटरी क्लब रामगढ़ का 64 वां पदस्थापना समारोह गांधी चौक स्थित रमणीक लाल मानिक मेमोरियल रोटरी हॉल में आयोजित किया गयाl कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन करके किया गया जिसमें। मुख्य अतिथि ममता देवी, रोटरी सह-जिलापाल धीरज सिंह,संजय अग्रवाल,विजय कुमार,राजेंद्र जैन, निलांजन दत्ता,प्रदीप सिंह,राहुल जैन ने मिलकर किया।
स्वागत भाषण निवर्तमान अध्यक्ष राजेंद्र जैन ने दिया
स्वागत भाषण निवर्तमान अध्यक्ष राजेंद्र जैन ने दिया। जबकि निवर्तमान सचिव निलांजन दत्ता ने सचिव प्रतिवेदन पेश कियाl वही निवर्तमान सत्र के दौरान बढ़िया काम करने वाले सदस्यों को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गयाl
कार्यक्रम में नए सत्र के अध्यक्ष संजय अग्रवाल की टीम ने शपथ ग्रहण कियाl l जिसमें उपाध्यक्ष संजय जैन,सचिव विजय कुमार, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा,बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स मै राहुल जैन,कमलेश्वर सिंह, निलांजन दत्ता,राजेश मोदी,विजय पोद्दार,प्रदीप सिंह को पिन देकर किया गया। मंच संचालन पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह एवम राहुल जैन ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों का बुके प्रदान कर स्वागत किया गयाl
क्लब का समाज सेवा के क्षेत्र में पुराना इतिहास रहा है:संजय अग्रवाल
मौके पर क्लब के नए अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि क्लब वर्षों से जो प्रोजेक्ट करते आ रहा हैl उसे जारी रखा जाएगाl क्लब का समाज सेवा के क्षेत्र में पुराना इतिहास रहा है l हम इस परंपरा को जारी रखेंगे l
सचिव विजय कुमार ने आन वाले प्रोग्राम के बारे मे जानकारी दी।
विधायक ममता देवी बनी ओनेरी मैंबर
विधायक ममता देवी को रोटरी पिन पहनाकर रोटरी क्लब रामगढ़ का ओनेरी मैंबर बनाया गया। संजय कुमार एवं पलविंदर सिंह को रोटरी पिन पहनाकर रोटरी क्लब रामगढ़ का सदस्य बनाया गए। सह-जिलापाल धीरज सिंह ने नए सत्र के पदाधिकारी को शुभकामनाएं दी।
रोटरी क्लब रामगढ़ का पुराना सामाजिक क्षेत्र में इतिहास रहा है:ममता
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक ममता देवी ने कहा कि रोटरी क्लब रामगढ़ का पुराना सामाजिक क्षेत्र में इतिहास रहा है l रोटरी क्लब रामगढ़ लंबे समय से क्षेत्र में सामाजिक सेवा की क्षेत्र में कार्य कर रहा हैl टोकन ऑफ लव ,रोटरी प्रतीक चीन देकर ममता देवी को सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन राइटेरियन कांता सोबती ने दिया
कौन कौन थे उपस्थित
इस मौके पर रोटरी क्लब के विजय कुमार,डॉ वीके चौधरी,सुरेश पी अग्रवाल,डॉ एके बरेली़या,संतु भाई मानिक,प्रदीप सिंह,विमल बुधिया, मनजीत साहनी,पलविंदर सिंह वुडवाल,सुरेश बगड़िया,उत्तम चौधरी,निलांजन दत्ता कमलेश्वर सिंह,अरुण कुमार राय, बजरंग महतो,पंकज तिवारी,राहुल जैन,राजेंद्र जैन,संजय शर्मा,विजय पोद्दार,देवांशु साहा,संजीव सिंह संजू,जानू कालरा, संजय कुमार, परमजीत सिंह धामी, राजेश मोदी,धीरज सिंह,सुरेश बोंदिया,आनंद हेतमसरिया,संजय जैन,बालकिशन जालान,महेश रानीलिया, नंदकिशोर गुप्ता,संजय अग्रवाल,राजेश कुमार,बिमल बुधिया,आशीष दास,डॉ रोहित वर्मा,डॉ आर के झा,दीपक अग्रवाल,विशाल वासुदेवा, गौरी शंकर अग्रवाल,परमजीत सिंह धामी, श्रीकांत गुप्ता,आदर्श चौधरी,देवांशू सहा,संजना अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, कंचन माला,नमिता सराफ, प्रियंका जैन,रेनू सिंह,सीमा सिंह, खुशबू जैन, रजनी गुप्ता डॉ कांता सोबती,विद्या अग्रवाल, बलजीत कौर आदि मौजूद थे।


