रामगढ़। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल शुक्रवार को राधा कृष्ण कॉलोनी स्थित आनंद साईं दरबार पहुंचे। मौके पर उन्होंने साईं बाबा की प्रतिमा के समक्ष मत्था टेककर आशीर्वाद लिया और क्षेत्रवासियों के खुशहाली की कामना की। कहा कि साईं बाबा बहुत दयालु हैं और अपने भक्तों पर उनकी कृपा हमेशा बनी रहती है। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा, सुबोध सिन्हा, अजीत जायसवाल आनंद प्रताप सिंह, संतोष सिंह, शैलेन्द्र ठाकुर, बबली प्रजापति, सन्नी सिन्हा, छोटन सिंह, राजीव जायसवाल, सूर्यवंश श्रीवास्तव, धनंजय कुमार पुटूस, अजय गुप्ता, रोहित गुप्ता, उमेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, उमेश सिंह, सागर खोसला, सौरभ पांडे, रंजीत पांडे, विनोद मिश्रा, ऋषिकेश सिंह, सहदेव ठाकुर, अनिल साहू, दीपू अग्रवाल, राजू राठौर, राजू वत्स आदि उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


