पतरातू। आजसू पार्टी ने पीटीपीएस स्थित सरोवर बिहार में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। जिसमें पार्टी के केंद्रीय महासचिव विजय कुमार साहू ने कहा की आने वाले दिनों में पूरे बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में सभी कार्यकर्ताओं से स्नेहिल मुलाकात किया जाएगा और सब के सुख-दुख को जानने का प्रयास किया जाएगा आगे श्री साहू ने कहा की पिछले 22 – 23 वर्षों से जो कार्यकर्ता समर्पण के साथ आजसू पार्टी को आगे बढ़ाने का काम किये उनके हर सुख हर दुख की घड़ी में पार्टी उनके साथ खड़ी रहेगी और जिन भावनाओं के साथ कार्यकर्ताओं ने आजसू पार्टी को मजबूत किया उन जन भावनाओं को पूरा करने का काम किया जाएगा। पहले चरण में बड़कागांव विधानसभा के पतरातू प्रखंड के 46 पंचायत में कार्यकर्ताओं से मुलाकात विचार विमर्श और कार्यकर्ता संग्रह कार्यक्रम को पूरा करने के लिए कार्यकर्ताओं का घर-घर जाने का काम पार्टी करेगी आगे श्री साहू ने बताया कि किसी भी संगठन का राजनीतिक धार कार्यकर्ता होता है उनके माध्यम से पार्टी के एजेंडों को धरातल पर उतरा जाता है कार्यकर्ता मजबूत और खुश होंगे तो पार्टी के प्रति जनता का भी लगाव बना रहेगा क्योंकि हमने देखा है बिना कोई सवाल के हमारे कार्यकर्ता 22 – 23 वर्षों से आजसू पार्टी को मजबूत करने का काम किये हैं और उसका फल उनको मिले यह पार्टी का प्रयास रहेगा आने वाले दिनों में जन मुद्दों को लेकर के पार्टी आंदोलन की रणनीति भी अपनाएगी । कल सुंदर नगर भुरकुंडा में पार्टी के प्रखंड कमिटी की बैठक बुलाई गई है।बैठक के दौरान प्रखंड सह अंचल कार्यालय में व्याप्त कुरीतियों एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन का शंखनाद किया जाएगा । कार्यक्रम की शुरुआत जुलाई महीने के प्रथम सप्ताह से प्रारंभ होगी। इस मौके पर एम रहमान अशोक पाठक कमलेश नित्यानंद कुमार ब्रजेश सिंह अजय रवि कालम अंसारी बैजनाथ राय भिन्नु सिंह रंजीत यादव सहित कई आजसू नेता मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


